'शरद पवार के निवास पर ‘हमला' उन लोगों की साजिश है जिन्‍हें एमवीए सरकार खटकती है', संजय राउत ने कही ये बात

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि जिन लोगों की आंखों में महा विकास अघाड़ी सरकार खटक रही है , वे ऐसी हरकतों की साजिश रच रहे हैं. राउत ने कहा कि पवार के निवास पर ‘‘हमला'' दुर्भाग्यपूर्ण है और यह बिल्कुल पता लगाया जाना चाहिए कि इसके पीछे कौन है.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि कि राकांपा प्रमुख शरद पवार के निवास के बाहर एमएसआरटीसी कर्मियों के प्रदर्शन के पीछे किसी ‘‘अदृश्य ताकत”का हाथ हो सकता है. भाजपा पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यह उन लोगों की साजिश है जिनकी आंखों में महाराष्ट्र में शिवसेना-राकांपा- कांग्रेस की ‘एमवीए’ गठबंधन सरकार खटक रही है.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पवार के निवास पर ‘‘हमला” दुर्भाग्यपूर्ण है और यह बिल्कुल पता लगाया जाना चाहिए कि इसके पीछे कौन है. शिवसेना नेता ने कहा कि सरकार ने एमएसआरटीसी हड़ताल के समाधान के लिए सारे कदम उठाये एवं चर्चा की. कर्मचारियों की करीब करीब सारी मांगें मान ली गयीं लेकिन अब भी कोई अदृश्य ताकत माहौल बिगाड़ने का प्रयत्न कर रही है. जो कुछ हुआ, वैसी हरकत के लिए एक समूह को उकसाया जाता है.”

Also Read: Mumbai: शरद पवार के घर के बाहर विरोध-प्रदर्शन, महाराष्ट्र परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया हंगामा
भाजपा पर निशाना

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा की ओर परोक्ष रूप से इशारा करते हुए कहा कि जिन लोगों की आंखों में महा विकास अघाड़ी सरकार खटक रही है , वे ऐसी हरकतों की साजिश रच रहे हैं. आपको बता दें कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) के 100 से अधिक कर्मियों ने शुक्रवार दोपहर को यहां पवार के घर के बाहर प्रदर्शन किया और उनपर उनकी मदद के लिए कुछ नहीं करने का आरोप लगाया. इस आकस्मिक प्रदर्शन से पुलिस भी चकित थी. राउत ने यह भी कहा कि जब पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की तब उन्होंने उनके साथ जिस तरह व्यवहार किया, वह लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुकूल नहीं था.

पवार के आवास के सामने प्रदर्शन करने पर 107 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार के दक्षिण मुंबई स्थित सिल्वर ओक आवास के सामने शुक्रवार को प्रदर्शन करने के मामले में मुंबई पुलिस ने 107 लोगों के खिलाफ दंगा करने और साजिश रचने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >