Spicejet News: पेशाब कांड के बाद अब स्पाइसजेट विमान में क्रू के साथ छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से हैदराबाद जा रहे ‘स्पाइसजेट’ के विमान-8133 में चालक दल की सदस्य के साथ एक यात्री द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बारे में शाम चार बजकर 39 मिनट पर सूचना मिली. ‘स्पाइसजेट’ के सुरक्षा अधिकारी श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया था.

एयरलाइन ‘स्पाइसजेट’ के दिल्ली से हैदराबाद जा रहे विमान में चालक दल की महिला सदस्य के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप में पुलिस ने एक यात्री को गिरफ्तार किया है. चालक दल की सदस्य की ओर से एयरलाइन के सुरक्षा अधिकारी सुशांत श्रीवास्तव ने शिकायत दर्ज कराई थी.

विमान में चालक दल की सदस्य के साथ यात्री ने किया था छेड़छाड़

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली से हैदराबाद जा रहे ‘स्पाइसजेट’ के विमान-8133 में चालक दल की सदस्य के साथ एक यात्री द्वारा कथित तौर पर छेड़छाड़ किए जाने के बारे में (सोमवार को) शाम चार बजकर 39 मिनट पर सूचना मिली. ‘स्पाइसजेट’ के सुरक्षा अधिकारी श्रीवास्तव ने घटना की जानकारी देने के लिए फोन किया था.

यात्री की पहचान दिल्ली के अबसार आलम के तौर पर हुई

यात्री की पहचान दिल्ली के जामिया नगर निवासी अबसार आलम के तौर पर हुई है. वह अपने परिवार के साथ हैदराबाद जा रहा था. यात्रा के दौरान आलम ने चालक दल की महिला सदस्य के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया. उसे विमान से उतार कर ‘स्पाइसजेट’ सुरक्षा और पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) के कर्मी थाने ले गए. आलम के खिलाफ आईजीआईए (इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा) थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 354ए (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Also Read: SpiceJet: दिल्ली-हैदराबाद स्पाइसजेट में केबिन क्रू से यात्री ने की बदसलूकी, घटना का वीडियो हो रहा वायरल

यात्री ने क्रू को अनुचित तरीके से छुआ

बताया जा रहा है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर एक पुरुष यात्री को ‘स्पाइसजेट’ के विमान से उतारा गया, क्योंकि उसने एक महिला चालक दल की सदस्य को कथित तौर पर अनुचित तरीके से छुआ था. एयरलाइन ने बताया कि घटना उस समय हुई जब विमान में यात्री चढ़ रहे थे, जिसके बाद यात्री और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति को उतारा गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >