Sonia Gandhi पर वंदे मातरम् के अपमान का आरोप, BJP नेताओं ने थाने में की शिकायत

Vande Mataram: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन से जुड़ा वीडियो अब राजनीतिक विवाद का कारण बन गया है. BJP नेताओं ने सोनिया गांधी के खिलाफ कर्नाटक में शिकायत दर्ज कराई है. पार्टी ने राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप लगाया, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है.

Vande Mataram: स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय में वंदे मातरम् के गायन के दौरान सामने आए एक वीडियो को लेकर विवाद तेज हो गया है. मामले को लेकर कर्नाटक में BJP नेताओं ने आज यानी रविवार (16 अगस्त) को कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के खिलाफ उरवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. BJP का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं का रवैया राष्ट्रीय गीत के प्रति असम्मानजनक था, जबकि कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज किया है.

कांग्रेस मुख्यालय के कार्यक्रम से शुरू हुआ विवाद

विवाद नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम के बाद शुरू हुआ. सामने आए दृश्यों में ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेता आपस में बातचीत करते दिखाई दिए.

इसी वीडियो को आधार बनाकर BJP नेताओं ने कांग्रेस नेतृत्व पर राष्ट्रीय गीत के अपमान का आरोप लगाया. इसके बाद कर्नाटक के उरवा पुलिस स्टेशन में सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई.

मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेतृत्व पर साधा निशाना

BJP सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि वंदे मातरम् का पूरा संस्करण बजने के दौरान कांग्रेस नेताओं की असहजता कैमरे में दिखाई दी. तिवारी ने कहा कि इससे राष्ट्रीय गीत को लेकर कांग्रेस का रवैया सामने आता है.

शाहनवाज हुसैन बोले- प्रतिक्रिया दुर्भाग्यपूर्ण

BJP नेता शाहनवाज हुसैन ने भी कांग्रेस नेताओं की आलोचना की. उन्होंने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ के गायन के दौरान नेताओं की प्रतिक्रिया दुर्भाग्यपूर्ण थी. हुसैन ने आरोप लगाया कि गीत के गायन को रोकने की कोशिश भी की गई और देश ने देखा कि उस समय कांग्रेस नेता किस तरह असहज नजर आए.

कपिल मिश्रा ने लगाया जानबूझकर अपमान का आरोप

दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा ने भी कांग्रेस नेतृत्व पर हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि जब राष्ट्रीय गीत बज रहा था, तब सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और वहां मौजूद अन्य नेताओं का व्यवहार जानबूझकर असम्मान दिखाने वाला था.

कांग्रेस ने आरोपों को किया खारिज

दूसरी ओर, कांग्रेस ने BJP के आरोपों को गलत बताया है. पार्टी का कहना है कि सोनिया गांधी की गतिविधियों का राष्ट्रीय गीत के प्रति किसी तरह के अनादर से संबंध नहीं था. कांग्रेस के मुताबिक, सोनिया गांधी केवल यह तय करने की कोशिश कर रही थीं कि कार्यक्रम में वंदे मातरम् के गायन की व्यवस्था सही तरीके से हो. पार्टी ने BJP के आरोपों को राजनीतिक विवाद खड़ा करने की कोशिश बताया है.

शिकायत के बाद और तेज हुई सियासत

सोनिया गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाद वंदे मातरम् विवाद ने नया राजनीतिक मोड़ ले लिया है. BJP जहां इसे राष्ट्रीय गीत के सम्मान से जोड़कर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठा रही है, वहीं कांग्रेस पूरे मामले में किसी भी तरह के अपमान से इनकार कर रही है. (इनपुट-पीटीआई)

Also Read:

PM मोदी के बयान पर पी चिदंबरम का पलटवार, कहा- मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >