सोनम वांगचुक ने अस्पताल से जारी किया वीडियो, कहा- मैं अब भी जिंदा हूं; सरकार के सामने रखीं ये मांगें

सोनम वांगचुक ने मेदांता अस्पताल से एक वीडियो संदेश जारी किया है. जिसमें उन्होंने शुरुआत में कहा- मैं अब भी जिंदा हूं.

सीजेपी प्रदर्शन के समर्थन में पिछले 25 दिनों से अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने अस्पताल से ही अपने एक्स अकाउंट से 2 मिनट 53 सेकेंड का वीडियो जारी किया. जिसमें उन्होंने लिखा- "मैं अभी भी जिंदा ही हूं. यह 25वां दिन है मेरे अनशन का. 25वें दिन तक लगभग मेरा 11 किलो वजन कम हुआ है और काफी मांसपेशियां कम होने लगी हैं, मगर ठीक ही हूं.

शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए छात्रों की तारीफ

छात्रों और प्रदर्शनकारियों के धैर्य की सराहना करते हुए वांगचुक ने कहा कि उकसावे और पत्थरबाजी जैसी स्थिति बनाए जाने के बावजूद छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से लाठियां सहीं और कोई हिंसक जवाबी हमला नहीं किया. इस अहिंसक आंदोलन को देखकर उनका दिल पिघल गया और इसी बर्बरता के विरोध में उन्होंने अनशन जारी रखने का निर्णय लिया था.

65 सांसदों और नेताओं ने की अनशन तोड़ने की अपील

वांगचुक ने बताया कि उनसे मुलाकात करने और अनशन समाप्त करने की अपील लेकर लगभग 65 सांसदों के हस्ताक्षर वाला पत्र और कई नेता पहुंचे हैं. उन्होंने कहा कि वे खुद भी अनशन समाप्त कर देश सेवा और अपने काम पर लौटना चाहते हैं, क्योंकि उनका काम उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

सरकार के सामने रखीं दो प्रमुख शर्तें

  • अनशन समाप्त करने के लिए सोनम वांगचुक ने सरकार के समक्ष स्पष्ट शर्तें रखी हैं:
  • बल प्रयोग पर रोक: सरकार प्रदर्शन कर रहे बच्चों और युवाओं पर ताकत या पुलिस बल का प्रयोग न करे.
  • FIR व उत्पीड़न से संरक्षण: छात्रों पर झूठे आरोप लगाकर या FIR दर्ज कर उन्हें जेल और पुलिस के ज़रिए सताया न जाए.
"मुझे सरकार से इस बात का लिखित या ठोस आश्वासन चाहिए कि बच्चों को सताया नहीं जाएगा. अगर यह आश्वासन आज ही मिल जाता है, तो मैं नेताओं के सम्मान में आज ही अनशन तोड़ दूंगा. लेकिन अगर ऐसा आश्वासन नहीं मिलता है, तो बदकिस्मती से मुझे अनशन जारी रखना पड़ेगा."


ये भी पढ़ें: मेदांता के बाहर भारी पुलिस बल देख भड़कीं सोनम वांगचुक की पत्नी, बताया शर्मनाक


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >