सिर्फ सोनम जी भूखे हैं, बाकी सब भर-भर के खा रहे हैं, जंतर-मंतर से फूड ब्लाॅगर आयुष सपरा के वीडियो ने खड़ा किया विवाद

Sonam Wangchuk hunger strike : काॅकरोच जनता पार्टी के समर्थन में सोनम वांगचुक ने अपना अनशन शुरू किया है. वे पिछले 18 दिनों से अनशन पर हैं,लेकिन उनके अनशन वाली जगह से फूड ब्लाॅगिंग की जा रही है, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है.

Sonam Wangchuk hunger strike : सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन का बुधवार को 18वां दिन है. उनसे अनशन समाप्त करने के लिए अपील की जा रही है. कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी उनसे अनशन समाप्त करने का आग्रह किया है. इसी बीच एक फूड ब्लाॅगर का वीडियो काफी चर्चा में है, जो काॅकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन स्थल से बनाया गया है. फूड ब्लाॅगर अपने ब्लाॅग में यह कहता नजर आ रहा है कि सिर्फ सोनम जी भूखे हैं, बाकी सब भर-भर कर खा रहे हैं.

जंतर-मंतर पर खाने की डिमांड बहुत ज्यादा है

फूड ब्लाॅगर आयुष सपरा ने एक वीडियो जारी किया है जिसमें वह कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन स्थल पर जाकर फूड ब्लाॅगिंग कर रहा है. वह अपने वीडियो में छोले खाता है, समोसे खाता है और कहता है कि स्वाद बहुत बढ़िया है. वह कहता है कि मुझे सिर्फ छोले मिले हैं, क्योंकि फूड की डिमांड बहुत ज्यादा है. अगर पूरियां मिलती तो मैं 10-15 के नीचे नहीं रूकता. वह अपने वीडियो में यह भी कहता है कि सिर्फ सोनम जी भूखे हैं, बाकी सब भर-भर कर खा रहे हैं. वह काॅकरोच जनता पार्टी के नाम वाली मिनरल वाटर की पानी भी वहां से लेता है और पीता है. वह समोसे के साथ लाल चटनी खाता है.


ब्लाॅग पर शुरू हुआ विवाद

आयुष सपरा के ब्लाॅग पर इंटरनेट की दुनिया में विवाद शुरू हो गया है. कोई उसे बेशर्म बताकर उसकी निंदा कर रहा है तो उसके समर्थन में खड़ा है. कई लोगों का कहना है कि आयुष को फूड ब्लाॅगिंग के लिए कोई और जगह नहीं मिली थी क्या? वह एक प्रदर्शन के दौरान अनशन पर बैठे लोगों का मजाक बना रहा है. विरोध प्रदर्शन के दौरान वॉलंटियर्स और सपोर्टर्स को खाना परोसा जाना कोई अजीब बात नहीं है, लेकिन आयुष सपरा के वीडियो ने विवाद खड़ा कर दिया है.

ये भी पढ़ें : क्या टूटने वाली है शरद पवार की एनसीपी? बोले संजय राउत- फैलाई जा रही है अफवाह


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

रजनीश आनंद प्रभात खबर में सीनियर चीफ कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 25 वर्षों से अधिक का अनुभव रखती हैं.फिलहाल वे प्रभात खबर के ओरिजिनल, नेशनल, इंटरनेशनल और खेल कैटेगरी के लिए राइटिंग का काम करती हैं. उनकी पहचान फैक्ट बेस्ट रिपोर्टिंग, रिसर्च बेस्ड स्टोरी और एक्सप्लेनर लेखन के लिए है.

राजनीति, सामाजिक सरोकार, ग्रामीण विकास, महिला मुद्दों, इतिहास, खेल, जनजातीय समाज और सार्वजनिक नीतियों से जुड़े विषयों पर उनकी विशेष रुचि रही है. वैसे मुद्दे जो समाज के हाशिये पर मौजूद समुदायों और आम लोगों के जीवन को प्रभावित करते हैं, लेकिन मुख्यधारा की बहस में अपेक्षाकृत कम जगह पाते हैं, ऐसे विषयों पर भी लेखन में रुचि रखती हैं.

रजनीश आनंद कई प्रतिष्ठित पत्रकारिता फेलोशिप से जुड़ी रही हैं. इन्क्लूसिव मीडिया–यूएनडीपी फेलोशिप के तहत उन्होंने झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले में माहवारी स्वच्छता और किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों पर अध्ययन एवं रिपोर्टिंग की. झारखंड सरकार मीडिया फेलोशिप के दौरान महिला सशक्तिकरण, सरकारी योजनाओं के प्रभाव और सामाजिक बदलाव के विभिन्न आयामों पर काम किया. इसके अलावा सेव द चिल्ड्रन फेलोशिप के तहत बच्चों के अधिकार, शिक्षा, सुरक्षा और बाल कल्याण से जुड़े मुद्दों पर गहन रिपोर्टिंग की है.

आदिवासी समाज, विशेषकर मुंडा जनजाति के इतिहास, संस्कृति और समकालीन चुनौतियों पर उनका काम उल्लेखनीय माना जाता है. उन्होंने भूमि, पहचान, परंपरा, सामाजिक बदलाव और आदिवासी समुदायों के अधिकारों से जुड़े विषयों पर व्यापक फील्ड रिपोर्टिंग की है.हाल के वर्षों में उन्होंने झारखंड में ऊर्जा संक्रमण (Energy Transition) और जस्ट ट्रांजिशन की अवधारणा पर भी काम किया है. विशेष रूप से कोयला आधारित अर्थव्यवस्था वाले क्षेत्रों में रोजगार, आजीविका और सामाजिक प्रभावों से जुड़ी चुनौतियों पर उनकी रिपोर्टिंग ने महत्वपूर्ण सवाल उठाए हैं.

रजनीश आनंद झारखंड की राजधानी रांची में रहती हैं और इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उन्होंने वर्ष 2000 में पत्रकारिता की शुरुआत झारखंड जागरण दैनिक से की. इसके बाद प्रभात खबर, हिंदुस्तान, रांची एक्सप्रेस और दैनिक जागरण सहित कई प्रमुख समाचार संस्थानों के लिए रिपोर्टिंग और स्वतंत्र लेखन किया. प्रिंट मीडिया के दैनिक, साप्ताहिक, पाक्षिक और सांध्य प्रकाशनों में काम करने के साथ-साथ वे वर्ष 2012 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >