दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान एक छात्र कार्यकर्ता के पिता से कथित मारपीट के मामले में आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उन्हें सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया था. अब मामले में उनकी अगली पेशी 21 सितंबर को होगी.
बुलंदशहर से किया गया था गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद 5 सितंबर को कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था. पुलिस हिरासत पूरी होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां अब अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत का आदेश दिया है.
ये भी पढ़ें: सहारनपुर में मस्जिद गिराए जाने पर बोले ओवैसी- इतनी जल्दी क्या थी? 1911 से यहां हो रही थी नमाज
यह मामला जंतर-मंतर पर जून में हुए एक प्रदर्शन से जुड़ा है. पुलिस के मुताबिक प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार के सिर में चोट लगी थी. दिल्ली पुलिस ने पहले इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत केस दर्ज किया था. बाद में FIR में SC/ST एक्ट और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराएं भी जोड़ी गईं.
POCSO समेत दूसरा केस भी दर्ज
भारद्वाज के खिलाफ एक अलग FIR भी दर्ज की गई है. इसमें एक नाबालिग छात्र कार्यकर्ता को कथित तौर पर ऑनलाइन धमकी और उत्पीड़न से जुड़े आरोप हैं. इस केस में POCSO एक्ट, BNS की धाराओं और IT Act की धाराएं लगाई गई हैं.
ये भी पढ़ें: मोबाइल चैट में मिली हाथ-पैर तोड़ने के बाद केतन की हत्या की योजना, सिया-चेतन के बाद तीसरा आरोपी गिरफ्तार
मामला तब ज्यादा चर्चा में आया जब भारद्वाज का एक वीडियो सामने आया, जिसमें उन्होंने जंतर-मंतर की घटना को लेकर कथित तौर पर मारपीट करने की बात कही थी. इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग तेज हुई और दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया.
