Smoking In Plane: जब इंडिगो की फ्लाइट में यात्री ने पी ली बीड़ी, जानें फिर क्या हुआ

Smoking In Plane: इंडिगो की फ्लाइट में बीड़ी पीने का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मुंबई-दिल्ली की फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक यात्री ने बीड़ी (सिगरेट) का सेवन किया. जिसके बाद विमान में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गई. हालांकि जब विमान मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया तो यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया गया. यात्री की पहचान मोहम्मद फकरुद्दीन मोहम्मद अम्मरूद्दीन के रूप में हुई.

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार जब विमान दिल्ली से मुंबई के लिए उड़ान भरी थी, तब 48 साल के एक यात्री ने टॉयलेट के अंदर बीड़ी का सेवन किया था. घटना की जानकारी मिलने के बाद इंडिगो के क्रू ने हस्तक्षेप किया और यात्री को बीड़ी पीने से रोका.

Smoking In Plane: बीड़ी की गंध से विमान में मची हड़कंप

यात्री ने जैसे ही बीड़ी का सेवन किया, विमान में तेज गंध फैल गई. जिसके बाद चालक दल अलर्ट हो गए और तलाशी शुरू कर दी. जांच के दौरान पता चला की यात्री ने टॉयलेट में बीड़ी पी थी. चालक दल के सदस्यों ने टॉयलेट में जली हुई बीड़ी भी पाई. जिसके बाद यात्री से पूछताछ की गई. जांच के क्रम में यात्री के पास से लाइटर और बीड़ी का पैकेट मिला. घटना के बाद क्रू ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर आरोपी यात्री को पुलिस के हवाले कर दिया.

सहार पुलिस ने यात्री के खिलाफ मामला दर्ज किया

मुंबई में सहार पुलिस ने एक 42 वर्षीय यात्री को फ्लाइट में ‘बीड़ी’ जलाने के आरोप में गिरफ्तार किया, फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस ने आईपीसी की धारा 336 और विमान अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया है.

विमान में लाइटर ले जाने में कैसे सफल हुआ यात्री, उठ रहे सवाल

विमान के अंदर यात्री अपने साथ लाइटर कैसे ले गया, इस बात को लेकर सवाल उठ रहे हैं. विमान में यात्रा से पहले यात्रियों की बड़ी सुरक्षा जांच की जाती है. पूछताछ में यात्री ने बताया उसने अपनी जेब में छिपाकर ले गया. उसने बताया, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्��ा को आसानी से भेदने में कामयाब रहा.

पहले भी हो चुकी है ऐसी घटना

विमान में सिगरेट पीने का यह पहला मामला नहीं है, बल्कि इससे पहले मार्च 2023 में भी ऐसी घटना हो चुकी है. एक यात्री को कोलकाता से इंडिगो की उड़ान में धूम्रपान करते हुए पकड़ा गया था. केबिन क्रू को कूड़ेदान में एक सिगरेट मिली, जिसके बाद जांच शुरू की गई और यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >