सिद्धारमैया और शिवकुमार में खत्म हो गया पावर वॉर, तो फिर दिल्ली क्यों जा रहे डीके?

Siddaramaiah vs Dk Shivakumar: कर्नाटक में कांग्रेस के अंदर जारी विवाद फिलहाल थम चुका है, लेकिन ज्वाला अंदर ही अंदर धधक रहा है. इसका ताजा उदाहरण बुधवार को देखने को मिला, जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल मंगलुरु पहुंचे. एयरपोर्ट पर डीके और सिद्धारमैया के समर्थक वेणुगोपाल के सामने अपने-अपने नेताओं के पक्ष में नारेबाजी करने लगे. यही नहीं कर्नाटक के डिप्टी सीए शिवकुमार दिल्ली भी जाने वाले हैं.

Siddaramaiah vs Dk Shivakumar: कर्नाटक कांग्रेस में मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के बीच सत्ता को लेकर खींचतान बुधवार को एक बार फिर तब सामने आयी जब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल का स्वागत मंगलुरु हवाई अड्डे पर शिवकुमार के समर्थन में नारों के साथ किया गया. इसके जवाब में सिद्धारमैया के समर्थकों ने बाद में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए पूर्ण कार्यकाल के नारे लगाकर पलटवार किया.

दिल्ली क्यों जा रहे डीके शिवकुमार?

समर्थकों के नारेबाजी के बीच खबर है कि डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दिल्ली जाने वाले हैं. उनकी अचानक दिल्ली की यात्रा से राजनीति फिर से गर्म हो गई है. हालांकि जब दिल्ली दौरे के बारे में उनके पूछा गया, तो उन्होंने इसे निजी दौरा बताया. कर्नाटक के DCM ने कहा, मैं एक प्राइवेट शादी के फंक्शन के लिए दिल्ली जा रहा हूं. 14 दिसंबर को, हम रामलीला मैदान जा रहे हैं, जहां एक बहुत बड़ा प्रोग्राम रखा गया है. कर्नाटक से हमें कम से कम 300 लोगों को दिल्ली आने की जरूरत है. मैंने सभी डिस्ट्रिक्ट मिनिस्टर्स और MLA से कहा है कि वे इसे मॉनिटर करें और पार्टी के सभी कैडर को वोट चोरी प्रोग्राम में ले जाएं. मैं वहां अरेंजमेंट देखने जा रहा हूं, और कल सुबह कैबिनेट मीटिंग के लिए वापस आऊंगा. मैं बस शादी और 2-3 छोटी मीटिंग्स में शामिल होऊंगा, और मैं वापस आ जाऊंगा.

नारेबाजी पर क्या बोले डीके शिवकुमार?

केसी वेणुगोपाल के सामने उनके सपोर्टर्स के उनके नाम के नारे लगाने पर, डीके ने कहा, यह नॉर्मल है. कुछ लोग मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं, दूसरे डीके-डीके के नारे लगाते हैं, दूसरे राहुल-राहुल के नारे लगाते हैं, और दूसरे सिद्धू-सिद्धू के नारे लगाते हैं. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. लोग बस अपना प्यार और लगाव दिखाते हैं, और हमें इसे स्पोर्टी तरीके से लेना चाहिए.

सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार ने साथ मिलकर मार करने का किया है वादा

मुख्यमंत्री पद को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी संघर्ष के बाद आखिरकार सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच सुलह हो गया. दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को नाश्ते पर बुलाया और साथ में प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया. सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम ने साथ मिलकर काम करने पर सहमति भी जताई. सिद्धरमैया और शिवकुमार दोनों ने सार्वजनिक रूप से सरकार को एकजुट बताया है, लेकिन समर्थकों के हालिया बयान दिखाते हैं कि सत्ता को लेकर तनातनी अभी जारी है.

प्रभात खबर पॉडकास्ट में रवि शास्त्री 7 दिसंबर को, फोटो प्रभात खबर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >