Shillong : कहां चली गई सोनम रघुवंशी? वीरान पहाड़, भारी बारिश और तलाशी अभियान

Shillong : मेघालय में लापता पर्यटक की तलाश जारी है. इंदौर के लापता पर्यटक सोनम रघुवंशी की तलाश के लिए एनडीआरएफ ने तलाशी अभियान शुरू किया. 29 साल के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को सोहरा इलाके के नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद ही लापता हो गए थे. राजा का शव सोमवार को गांव से 20 किलोमीटर दूर एक खाई में मिला.

Shillong : मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में लापता हुई इंदौर की पर्यटक सोनम रघुवंशी की तलाश की जा रही है. बचाव दल द्वारा चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार तक कोई सफलता हासिल नहीं हुई. सोनम के पति कुछ दिन पहले एक खाई में मृत पाए गए थे. सोहरा क्षेत्र में भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण तलाशी अभियान प्रभावित हुआ. न्यूज एजेंसी पीटीआई ने एक वीडियो जारी किया है. इसमें नजर आ रहा है कि बचाव दल तलाशी अभियान में लगे हुए हैं. वीडियो देखकर सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि तलाशी अभियान में कितनी दिक्कत आ रही होगी. देखें वीडियो.

खराब मौसम के कारण बचावकर्मियों को आ रही है दिक्कत

29 साल के राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 23 मई को सोहरा इलाके के नोंग्रियाट गांव में एक गेस्ट हाउस से निकलने के कुछ ही घंटे बाद लापता हो गए थे. गांव से करीब 20 किलोमीटर दूर सोमवार को एक खाई में राजा का शव मिला था, जबकि उनकी पत्नी की तलाश जारी है. पूर्वी खासी हिल्स जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विवेक सिम ने बताया, ‘‘सोहरा में गुरुवार को खराब मौसम के कारण बचावकर्मियों के लिए कोई भी अभियान चलाना मुश्किल हो गया. भारी बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण खोज और बचाव अभियान प्रभावित हुआ.’’

लापता महिला की तलाश के लिए ड्रोन का यूज किया जा रहा है

एनडीआरएफ उस क्षेत्र में सोनम रघुवंशी की खोज का नेतृत्व कर रही है, जहां उसके पति का शव मिला था, जबकि एसडीआरएफ, पर्वतारोही और राज्य पुलिस की एक विशेष टीम लापता महिला की तलाश के लिए ड्रोन का उपयोग कर रही है. राजा रघुवंशी का बुधवार को इंदौर में अंतिम संस्कार कर दिया गया और अब उनके परिजन सोनम को लेकर चिंतित हैं. सोनम के भाई गोविंद ने बताया, ‘‘हमारा मानना ​​है कि सोनम जीवित है. तलाशी अभियान की धीमी गति के कारण हम चिंतित हैं. हम चाहते हैं कि सरकार और मुख्यमंत्री तलाशी अभियान में तेजी का निर्देश दें.’’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >