Shashi Tharoor : मेरे पास और भी काम, कांग्रेस नेताओं को शशि थरूर की दो टूक

Shashi Tharoor : शशि थरूर ने आलोचनाओं पर दोटूक जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि आलोचक और ट्रोलर्स उनकी बातों को अपने तरीके से देख सकते हैं और तथ्यों को तोड़-मरोड़ सकते हैं. वे आलोचना के लिए स्वतंत्र हैं, लेकिन उनके पास करने के लिए और भी बेहतर काम हैं.

Shashi Tharoor : कांग्रेस के शशि थरूर ने अपनी पार्टी के भीतर, विशेष रूप से उदित राज द्वारा की गई आलोचना पर चुप्पी तोड़ी है. थरूर हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से विदेशों में भेजे गए सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल को लीड कर रहे हैं. उन्होंने अमेरिका, गुयाना, पनामा सहित कई देशों का दौरा कर भारत का पक्ष मजबूती से रखा जिसकी पूरे देश में तारीफ हो रही है. कांग्रेस नेता ने आतंकवाद पर पाकिस्तान की पोल भी खोली. इसके बावजूद कांग्रेस के कुछ नेता उन पर निशाने से बाज नहीं आ रहे हैं. थरूर ने मोदी सरकार द्वारा उरी, पुलवामा और पहलगाम हमलों के बाद पाकिस्तान में की गई सर्जिकल स्ट्राइक की सराहना की थी. इसी को लेकर कांग्रेस नेता उदितराज ने उन पर सवाल उठाए.

आप आलोचना के लिए स्वतंत्र : शशि थरूर

कांग्रेस नेता शशि थरूर पर निशाना साधते हुए उदितराज ने कहा कि आप इतने धोखेबाज कैसे हो सकते हैं? आप कांग्रेस पार्टी में हैं और पार्टी आपको सब कुछ देती है, उसी के खिलाफ कैसे जा सकते हैं. इस पर थरूर ने दोटूक जवाब दिया. उन्होंने कहा कि आलोचक और ट्रोलर्स उनकी बातों को अपने तरीके से पेश कर सकते हैं. वे आलोचना के लिए स्वतंत्र हैं. आपको जैसा सही लगे वैसा कीजिए…मेरे पास करने को और भी काम हैं.

यह भी पढ़ें : ‘शशि थरूर को बना दें बीजेपी का मुख्य प्रवक्ता’- सर्जिकल स्ट्राइक वाले बयान पर अपनी ही पार्टी में घिरे थरूर

उदित राज ने शशि थरूर को लेकर क्या कहा?

उदित राज के अलावा केरल कांग्रेस के कई नेता भी शशि थरूर के खिलाफ नजर आ रहे हैं. उदित राज ने तंज कसते हुए कहा था कि थरूर को पीएम मोदी का बीजेपी का सुपर प्रवक्ता घोषित कर देना चाहिए और भारत लौटने से पहले ही उन्हें विदेश मंत्री बना देना अच्छा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >