MP Serial Killer: पूरी जेल में सीरियल किलर की दहशत, उड़ी हुई है कैदियों की नींद

MP Serial Killer: जेल अधीक्षक ने बताया है कि सोए हुए सुरक्षा गार्डों पर हमला कर उनकी हत्या के आरोपी शिवप्रसाद धुर्वे को अलग सेल में रखा गया है. जेल अधीक्षक ने बताया कि सागर जेल में एक अलग सेल है. इस सेल की खासियत यह है कि इसमें टॉयलेट अटैच है.

MP serial killer Shivprasad Dhurve: मध्य प्रदेश में इनदिनों एक सीरियल किलर की चर्चा हो रही है. हालांकि वह अभी जेल में है लेकिन उसका खौफ वहां भी कैदियों के बीच नजर आ रहा है. चलिए आपको आगे की बात बताते हैं. दरअसल पिछले दिनों इस किलर को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. लेकिन इसका खौफ अब सागर सेंट्रल जेल में बंद कैदियों मे दिख रहा है. उनकी रातों की नींद हराम है.

जो खबर सामने आयी है उसके अनुसार कैदियों को डर है कि सागर जेल (Sagar Jail) में बंद 19 वर्षीय सीरियल किलर शिव प्रसाद धुर्वे फिर किसी पर हमला करके उसे मौत के घाट नहीं उतार दे. जिस तरह से किलर ने बिना किसी वजह के एक-एक कर वारदातों को अंजाम दिया उससे कैदियों में दहशत है. इससे जेल के अधिकारी भी परेशान हैं. यही वजह है कि जेल प्रशासन ने सीरियल किलर धुर्वे को कैदियों से दूर रखने का फैसला किया है. उसे अलग जेल में भेज दिया गया है.

धुर्वे को रखा गया अलग सेल में

अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया ने इस बाबत खबर प्रकाशित की है. खबर में जेल अधीक्षक राकेश भांगरे का जिक्र किया गया है. जेल अधीक्षक ने बताया है कि सोए हुए सुरक्षा गार्डों पर हमला कर उनकी हत्या के आरोपी शिवप्रसाद धुर्वे को अलग सेल में रखा गया है. जिस तरह से किलर ने वारदातों को अंजाम दिया और सोते गार्ड को निशाना बनाने का काम किया है, उससे जेल में किसी वारदात से इंकार जेल प्रशासन नहीं कर सकता. यही वजह है कि हम पूरी तरह से सतर्क हैं.

Also Read: MP का सीरियल किलर अब जेल में पढ़ रहा है धार्मिक किताबें, 34 लोगों की ऐसे की थी हत्या
कैसे सेल में रखा गया है किलर को

जेल अधीक्षक ने बताया कि सागर जेल में एक अलग सेल है. इस सेल की खासियत यह है कि इसमें टॉयलेट अटैच है. यहां को कोई पंखा नहीं लगा है. हम कैदी को खाना देते हैं. उसके खाना खाते ही तुरंत बाद उसकी प्लेट्स भी वापस लेने का काम किया जाता है. कोई भी सामान उसके पास नहीं रखा जाता, जिससे वह किसी को अपना शिकार बनाने में सक्षम हो. यहां चर्चा कर दें कि शिवप्रसाद धुर्वे उर्फ हल्कू ने सागर कस्बे में करीब एक हफ्ते तक लोगों के बीच आतंक मचा कर रख दिया था. उसने एक के बाद एक सो रहे सुरक्षाकर्मियों का मर्डर किया. शहरभर में वारदात को अंजाम देने के बाद वह पुलिस गश्त को चकमा देने में सफल रहा था. इसके बाद किलर को भोपाल से गिरफ्तार किया गया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >