School Holidays : स्कूल 5 फरवरी तक बंद, जानें प्रशासन ने क्यों लिया फैसला

School Holidays : महाकुंभ से भीड़ की वजह से कुछ स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया गया है. जानें फरवरी में कुल कितने दिन बंद रहेंगे बंद.

School Holidays : 29 जनवरी को देशभर में मौनी अमावस्या मनाई गई. इस अवसर पर कुछ राज्यों में स्कूल बंद कर दिए गए थे. उत्तर प्रदेश के वाराणसी में प्रयागराज महाकुंभ से भीड़ के लौटने को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है. आधिकारिक आदेश के अनुसार, सभी स्कूल 5 फरवरी तक बंद रखने का फैसला किया गया है. क्लास 12 तक के सभी सरकारी, निजी स्कूल बंद रहेंगे.

जिला मजिस्ट्रेट चंद्र विजय सिंह के आदेश के बाद, अयोध्या धाम और आसपास के ब्लॉकों में क्लास 12 तक के सभी स्कूल 5 फरवरी, 2025 तक बंद रहेंगे. असुविधा को रोकने और भीड़ प्रबंधन को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है. प्रयागराज में क्लास 8 तक के सभी स्कूल 30 जनवरी, 2025 तक बंद रहे. इसके साथ ही, शहरी क्षेत्रों में क्लास 8 तक के स्कूल 3 फरवरी, 2025 तक बंद रहेंगे.

फरवरी में कितने दिन स्कूल बंद रहेंगे जानें

  1. 2 फरवरी (रविवार): वसंत पंचमी (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  2. 12 फरवरी (बुधवार): गुरु रविदास जयंती (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  3. 19 फरवरी (बुधवार): शिवाजी जयंती (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  4. 26 फरवरी (बुधवार): महा शिवरात्रि (गजेटेड हॉलिडे)

मार्च 2025 में कितने दिन रहेगी छुट्टी

  1. 13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  2. 14 मार्च (शुक्रवार): होली / डोलयात्रा (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  3. 28 मार्च (शुक्रवार): जमात उल-विदा (संभावित तिथि, रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  4. 30 मार्च (रविवार): चैत्र सुखलदी / उगादी / गुड़ी पड़वा (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  5. 31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर (संभावित तिथि, गजेटेड हॉलिडे)

अप्रैल 2025 में होने वाली छुट्टियां

  1. 6 अप्रैल (रविवार): राम नवमी (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  2. 10 अप्रैल (गुरुवार): महावीर जयंती (गजेटेड हॉलिडे)
  3. 18 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे (गजेटेड हॉलिडे)

मई 2025 में छुट्टियां

12 मई (सोमवार): बुद्ध पूर्णिमा (गजेटेड हॉलिडे)

जून 2025 में छुट्टियां

7 जून (शनिवार): ईद उल-अज़हा (संभावित तिथि, गजेटेड हॉलिडे)

जुलाई 2025 में छुट्टियां

6 जुलाई (रविवार): मुहर्रम (संभावित तिथि, गजेटेड हॉलिडे)

अगस्त 2025 में छुट्टियां

  1. 9 अगस्त (शनिवार): रक्षा बंधन (राखी) (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  2. 15 अगस्त (शुक्रवार): स्वतंत्रता दिवस/जन्माष्टमी (स्मार्त)/पारसी नव वर्ष (गजेटेड हॉलिडे और रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  3. 16 अगस्त (शनिवार):जन्माष्टमी (गजेटेड हॉलिडे)
  4. 27 अगस्त (बुधवार): गणेश चतुर्थी/विनायक चतुर्थी (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)

सितंबर 2025 में छुट्टियां

  1. 5 सितंबर (शुक्रवार): मिलाद-उन-नबी/ईद-ए-मिलाद/ओणम (संभावित तिथि, गजेटेड हॉलिडे और रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  2. 29 सितंबर (सोमवार): महासप्तमी (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)
  3. 30 सितंबर (मंगलवार): महाअष्टमी (रिस्ट्रिक्टेड हॉलिडे)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >