School Holiday : अब सीधे 7 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, जानें वजह

School Holiday : असम के गुवाहाटी में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. इस वजह से स्कूल एक सप्ताह के लिए बंद करने का फैसला पिछले दिनों लिया गया. जानें अब कब खुलेंगे स्कूल.

School Holiday : असम के गुवाहाटी में बढ़ती ठंड को देखते हुए कामरूप महानगर जिले में सभी स्कूलों को पिछले दिनों एक सप्ताह के लिए बंद करने का फैसला लिया गया. यह निर्णय एक आधिकारिक आदेश के तहत लिया गया है. मौसम विभाग गुवाहाटी के अनुसार, अगले तीन दिनों तक कामरूप में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की बहुत अधिक संभावना है. मौसम शुष्क रहेगा और कई इलाकों में हल्का (छिछला) कोहरा देखने को मिल सकता है.

6 जनवरी 2026 तक स्कूल बंद

30 दिसंबर 2025 को मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि शीतलहर को देखते हुए कामरूप (महानगर) जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 दिसंबर 2025 से 6 जनवरी 2026 तक बंद रखने का आदेश दिया है. छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है. नियमित कक्षाएं 7 जनवरी से दोबारा शुरू होंगी.

स्कूल बंद रखने का परामर्श जारी

कामरूप महानगर जिले के स्कूल निरीक्षक (आईएस) ने भी परामर्श जारी किया है. इसमें छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखने की बात कही गई है. परामर्श के अनुसार, सभी स्कूल के प्रमुखों को निर्देशित किया जाता है कि वे छात्रों, अभिभावकों और कर्मचारियों को इसकी जानकारी दें. इस अवधि के दौरान किसी भी प्रकार की शैक्षणिक या सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां आयोजित नहीं की जानी चाहिए. स्कूल खुलने के बाद क्लास के सुचारू संचालन के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं. आईएस ने प्राइवेट स्कूलों को भी छात्रों के हित में अपने स्तर पर निर्णय लेने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ें : School Holiday : झारखंड के स्कूलों में अगले साल 60 दिन छुट्टी

ठंड की वजह से स्कूल बंद रखने का निर्णय लेने का अधिकार स्थानीय प्रशासन को दिया जाता है. वे बच्चों की सेहत को देखते हुए निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र होते हैं. यही वजह है कि बढ़ती ठंड को देखते हुए कामरूप महानगर जिले के स्कूलों में छुट्टी दी गई है जिससे बच्चों की सेहत पर बुरा प्रभाव नहीं पड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >