School Holiday: अगस्त के आखिरी हफ्ते में 2 दिन स्कूलों की छुट्टी, बैंक-दफ्तर भी रहेंगे बंद

अगस्त का महीना छुट्टियों की सौगात लेकर School Holiday: अगस्त का आखिरी हफ्ता छात्रों और कर्मचारियों के लिए छुट्टियों वाला रहने वाला है. 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद और 28 अगस्त को रक्षाबंधन के चलते कई जगह स्कूल, बैंक और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे. इसके बाद 30 अगस्त को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी भी रहेगी, इसलिए जरूरी काम पहले निपटा लें. रहा है. महीने के अंत में ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के साथ वीकेंड की छुट्टी का भी संयोग बन रहा है. जानिए कब-कब रहेंगे स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद.

School Holiday: अगस्त का महीना अब खत्म होने वाला है, लेकिन जाते-जाते यह कई लोगों को छुट्टियों का मौका दे रहा है. महीने के आखिरी सप्ताह में ईद-ए-मिलाद और रक्षाबंधन जैसे बड़े त्योहार पड़ रहे हैं. इसके अलावा रविवार की साप्ताहिक छुट्टी भी रहेगी. ऐसे में स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी दफ्तरों से जुड़े काम पहले से प्लान करना ठीक रहेगा.

अगस्त के आखिरी हफ्ते में छुट्टियों का मौका

इस सप्ताह दो प्रमुख त्योहार पड़ रहे हैं. 26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद यानी मिलाद-उन-नबी मनाया जाएगा, जबकि 28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार है. इन मौकों पर कई जगह स्कूल, कॉलेज, बैंक और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. इसके अलावा 30 अगस्त को रविवार है, इसलिए उस दिन भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा.

26 अगस्त को ईद-ए-मिलाद

26 अगस्त को पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन के मौके पर ईद-ए-मिलाद मनाया जाएगा. इस अवसर पर कई जगह शैक्षणिक संस्थानों, बैंकों और सरकारी कार्यालयों में छुट्टी रहेगी.

28 अगस्त को रक्षाबंधन

28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा. भाई-बहन के रिश्ते से जुड़े इस पर्व पर भी कई राज्यों और शहरों में स्कूल-कॉलेज और बैंक बंद रह सकते हैं. हालांकि बैंक छुट्टी शहर और राज्य के हिसाब से अलग हो सकती है, इसलिए बैंक जाने से पहले स्थानीय हॉलिडे लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा.

30 अगस्त को रविवार की छुट्टी

30 अगस्त को रविवार होने के कारण स्कूल, कॉलेज और ज्यादातर दफ्तर बंद रहेंगे. इस तरह त्योहारों और वीकेंड को मिलाकर महीने के आखिरी दिनों में छुट्टियों का अच्छा मौका बन रहा है.

ओडिशा में बारिश के कारण स्कूल बंद

उधर ओडिशा में भारी बारिश का असर भी स्कूलों पर पड़ा है. नबरंगपुर और भद्रक में सोमवार को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है.

पहले से कर लें जरूरी काम

अगर बैंक, स्कूल, कॉलेज या सरकारी दफ्तर से जुड़ा कोई जरूरी काम बाकी है, तो छुट्टियों को देखते हुए पहले ही निपटा लेना ठीक रहेगा. बाहर घूमने या परिवार के साथ समय बिताने की योजना बना रहे हैं तो भी तारीखों के हिसाब से प्लानिंग कर सकते हैं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >