School Holiday : अगस्त 2026 का आखिरी हफ्ता छात्रों के लिए छुट्टियों से भरा रहने वाला है. कई राज्यों में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, ओणम और रक्षाबंधन जैसे त्योहारों के कारण स्कूल बंद रहेंगे. वहीं, कई राज्यों के कुछ इलाकों में भारी बारिश के चलते भी स्कूलों में छुट्टी हो सकती है. हालांकि, छुट्टियों की तारीख हर राज्य और स्कूल के हिसाब से अलग हो सकती है.
ईद-ए-मिलाद-उन-नबी की छुट्टी (August 26 Holiday)
देशभर में 26 अगस्त, बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के मौके पर कई राज्यों में स्कूल बंद रहेंगे. यह दिन ज्यादातर राज्यों में सरकारी और स्कूलों की छुट्टी के रूप में मनाया जाता है. हालांकि, छुट्टी का नियम राज्य और स्कूल के अनुसार अलग-अलग हो सकता है. ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का त्योहार देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोग पैगंबर हजरत मुहम्मद के जन्मदिन की याद में मनाते हैं. इस्लामी कैलेंडर के अनुसार यह त्योहार रबी-अल-अव्वल महीने की 12वीं तारीख को मनाया जाता है. इस साल यह तारीख 26 अगस्त को पड़ रही है.
ये भी पढ़ें: School Holiday: अगस्त के आखिरी हफ्ते में 2 दिन स्कूलों की छुट्टी, बैंक-दफ्तर भी रहेंगे बंद
रक्षाबंधन की छुट्टी (August 28 Holiday)
उत्तर भारत के कई राज्यों जैसे पंजाब, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, उत्तराखंड और बिहार में 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन के मौके पर स्कूल बंद रहेंगे. हालांकि, दक्षिण भारत के कई राज्यों में रक्षाबंधन की छुट्टी आम तौर पर नहीं होती है. ऐसे में वहां के छात्रों को अपने स्कूल से छुट्टी की जानकारी जरूर लेनी चाहिए.
छात्रों और अभिभावकों को सलाह
छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि स्कूल की छुट्टी की सही जानकारी के लिए अपना अकादमिक कैलेंडर और स्कूल के आधिकारिक व्हाट्सऐप या अन्य मैसेजिंग ग्रुप जरूर चेक करें. इससे छुट्टी को लेकर किसी तरह की गलतफहमी नहीं होगी.
