School Holiday: 26 अगस्त को 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

School Holiday: भारतीय मौसम विभाग ने देश के अलग-अलग राज्यों में 26 अगस्त को भारी बारिश होने का रेड अलर्ट जारी किया है. जिसे देखते हुए कई राज्य प्रशासन द्वारा स्कूलों और कॉलेजों में एक दिन के लिए छुट्टी की घोषणा की गई है. चलिए जानते हैं किन राज्यों के स्कूलों और कॉलेजों में आज छुट्टी रहेगी.

School Holiday: भारत में बारिश का कहर जारी है. देश के अलग-अलग हिस्सों में कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है. भारतीय मौसम विभाग चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि बारिश का सिलसिला आने वाले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है. जिसे देखते हुए कई राज्यों में प्रशासन ने स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने का आदेश दिया है.

राजस्थान में स्कूल और कॉलेज की छुट्टी

मौसम विभाग ने राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में 26 अगस्त को भारी बारिश होने पर रेड अलर्ट जारी किया है. जिसे देखते हुए राज्य प्रशासन द्वारा राज्य के 20 जिलों के सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा की गई है.

पंजाब के इन जिलों में मंगलवार को बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज

भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब के कई इलाकों जैसे- पठानकोट, फाजिल्का, बठिंडा और होशियारपुर जिलों में 26 अगस्त को अत्यधिक बारिश होने की संभावना जताई है. आईएमडी की चेतावनी और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने इन जिलों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी का ऐलान किया है.

हिमाचल प्रदेश के इन जिलों में सभी स्कूलों और कॉलेज में छुट्टी

आईएमडी द्वारा हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों में 26 अगस्त को झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी की है. इन इलाकों में आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. राज्य प्रशासन द्वारा राजधानी शिमला, मंडी, मनाली, ऊना और बिलासपुर में सभी स्कूल और कॉलेजों में एक दिन की छुट्टी घोषित की गई है. अधिकारियों ने बताया है कि यह फैसला भूस्खलन और अचानक बाढ़ के खतरे को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए उठाया गया है.

आज जम्मू में स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी

मौसम विभाग ने जम्मू के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी की चेतावनी के बाद प्रशासन ने जम्मू संभाग में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 26 अगस्त को बंद रखने का निर्णय लिया है.

यह भी पढ़े: Mig-21: 30 दिनों बाद इतिहास बन जाएगा वायुसेना का अपराजित योद्धा, विदाई से पहले वायुसेना प्रमुख ने भरी उड़ान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Neha Kumari

नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं. उन्हें लेखन के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. पिछले छह महीनों से वे राशिफल और धर्म से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. उनका मुख्य कार्य व्रत-त्योहारों, पौराणिक कथाओं और भारतीय रीति-रिवाजों से जुड़ी जानकारी को सरल भाषा में लोगों तक पहुंचाना है. नेहा का हमेशा यह प्रयास रहता है कि वे कठिन से कठिन विषय को भी इतना आसान और रोचक बना दें कि हर कोई उसे सहजता से पढ़ और समझ सके. उनका मानना है कि यदि धर्म और संस्कृति से जुड़ी जानकारी सरल शब्दों में मिले, तो लोग अपनी परंपराओं से बेहतर तरीके से जुड़ पाते हैं. डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत उन्होंने प्रभात खबर में ही ‘नेशनल’ और ‘वर्ल्ड’ डेस्क पर छह महीने की इंटर्नशिप के साथ की थी. इस दौरान उन्होंने रियल-टाइम खबरों पर काम करना, तेजी और सटीकता के साथ कंटेंट लिखना, ट्रेंडिंग विषयों की पहचान करना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उनकी न्यूज़ सेंस, लेखन क्षमता और खबरों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने की समझ को और अधिक मजबूत बनाया.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >