सत्येंद्र जैन मालिश VIDEO का सच आया सामने, तिहाड़ के पूर्व PRO ने किया बड़ा खुलासा, ED को कोर्ट का नोटिस

तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन का मालिश कराते हुए वीडियो लीक होने के मामले को लेकर दिल्ली के मंत्री की कानूनी टीम ने ईडी के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई की मांग करते हुए विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि ईडी ने अदालत में उनके हलफनामे के बावजूद सीसीटीवी वीडियो लीक किया.

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल में मालिश कराते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इधर वीडियो वायरल होने के बीजेपी अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी आम आदमी पार्टी पर हमलावर हो गयी है. भाजपा ने सत्येंद्र जैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है, तो जैन की कानूनी टीम ने इस मामले को लेकर कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है.

कोर्ट ने ईडी को भेजा नोटिस

तिहाड़ जेल से सत्येंद्र जैन का मालिश कराते हुए वीडियो लीक होने के मामले को लेकर दिल्ली के मंत्री की कानूनी टीम ने ईडी के खिलाफ अवमानना ​​कार्रवाई की मांग करते हुए विशेष अदालत का दरवाजा खटखटाया है. जिसमें आरोप लगाया गया है कि ईडी ने अदालत में उनके हलफनामे के बावजूद सीसीटीवी वीडियो लीक किया. इधर विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने ईडी को इस मामले में नोटिस जारी किया है. अब इस मामले में 21 नवंबर को सुनवाई होगी.

Also Read: सत्येंद्र जैन के लीक वीडियो पर बरसे मनीष सिसोदिया, कहा – बीमारी का मजाक उड़ा रही भाजपा

क्या है मालिश वीडियो का सच

तिहाड़ जेल के पूर्व पीआरओ सुनील गुप्ता ने सत्येंद्र जैन के कथित मालिश वीडियो को लेकर बड़ी बात बता दी है. उन्होंने कहा, जेल के नियमों के तहत सेल के अंदर उसकी मालिश की अनुमति नहीं है. जहां तक ​​फिजियोथेरेपी का सवाल है, हर जेल में एक फिजियोथेरेपी केंद्र होता है जहां फिजियोथेरेपिस्ट या प्रशिक्षित विशेषज्ञ द्वारा मालिश की जा सकती है. उन्होंने कहा, वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि साथी कैदी मसाज कर रहे थे. मसाज फिजियोथेरेपी से अलग है. अस्पताल में फिजियोथेरेपी वार्ड में फिजियोथेरेपी दी जाती है.

सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक मामले में मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर लगाया आरोप

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर तिहाड़ जेल से आप के मंत्री सत्येंद्र जैन के वीडियो लीक करने का आरोप लगाया और दावा किया कि रीढ़ की चोट के चलते उनकी फिजियोथेरेपी चल रही है. सिसोदिया ने भाजपा पर ओछे हथकंडों का सहारा लेने का आरोप लगाते हुए कहा कि जैन जेल में गिर गए थे. दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने कहा, जैन रीढ़ की हड्डी में चोट लगी थी और यहां तक कि उनकी दो सर्जरी भी हुईं. चिकित्सकों ने अस्पताल से छुट्टी दिए जाने पर उन्हें फिजियोथेरेपी की सलाह दी थी और उन वीडियो में वह फिजियोथेरेपी कराते दिख रहे हैं.

बीजेपी ने सत्येंद्र जैन के वीडियो को लेकर केजरीवाल की चुप्पी पर उठाया सवाल

भाजपा ने वीडियो को लेकर निशाना साधते हुए मामले में आप प्रमुख एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ‘चुप्पी’ पर सवाल उठाया. भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो का हवाला देते हुए कहा आम आदमी पार्टी (आप) ‘स्पा और मसाज पार्टी’ बन गई है. उन्होंने केजरीवाल को जेल में जैन के आचरण की व्याख्या करने की चुनौती दी.

क्या है मामला

दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन (58) के कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं जिनमें वह तिहाड़ जेल में पैरों की मालिश कराते दिख रहे हैं. वीडियो में जैन कुछ दस्तावेज पढ़ते देखे जा सकते हैं जबकि सफेद टी-शर्ट पहने एक व्यक्ति उनके पैरों की मालिश करते दिखाई दे रहा है. मालूम हो सत्येंद्र जैन धनशोधन के एक मामले में न्यायिक हिरासत में जेल में कैद हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >