संजय राउत ने कहा- राम मंदिर किसी की जागीर नहीं, मंदिर ट्रस्ट पर उठाए गंभीर सवाल

राम मंदिर में हुई चोरी के संदर्भ में शिवसेना नेता संजय राउत ने बीजेपी सहित मंदिर ट्रस्ट को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने चंपत राय के इस्तीफे से जुड़े सवाल पर पूरे मंदिर ट्रस्ट को लपेटे में ले लिया.


Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर दान चोरी से जुड़े मामले में शिवसेना नेता संजय काउत ने मंदिर ट्रस्ट पर कई सवाल उठाए हैं. उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव पद से चंपत राय ने इस्तीफा तो दे दिया लेकिन घोटाले में और भी कई नाम शामिल हैं. मंदिरों में घोटाले का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हर मंदिरों में बीजेपी का ही कब्जा है. बीजेपी की सत्ता वाले हर राज्य के मंदिरों में घोटाले हो रहे हैं.

"इकलौते बीजेपी वाले नहीं हैं रामभक्त"

चंपत राय से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि राम मंदिर ट्रस्ट में काम करने वाला हर व्यक्ति चंपत राय है. उन्होंने अपने तीखे बयान में कोषाध्यक्ष से लेकर ट्रस्ट के अध्यक्ष तक हर व्यक्ति को आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि राम मंदिर बीजेपी की जागीर नहीं है. इकलौते राम भक्त बीजेपी और संघ वाले ही नहीं हैं.

अन्य नेताओं का जिक्र

उन्होंने आरोप लगाते हुए अपने बयान में अखिलेश यादव, ममता बनर्जी सहित कई नेताओं का भी जिक्र किया. एक-एक कर नाम लेते हुए उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि क्या अखिलेश यादव रामभक्त नहीं हैं? मायावती रामभक्त नहीं हैं? ममता बनर्जी रामभक्त नहीं हैं?

अब तक कितनी चोरी का खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 2 करोड़ से अधिक की दान चोरी को रिकवर किया जा चुका है. साइबर सेल की मदद से जब गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल फोन का डिलीट किया गया 1 साल पुराना डेटा और बैकअप रिकवर किया गया, तो उसमें ₹2 करोड़ से अधिक की चोरी से जुड़ी चैट्स और पुख्ता सबूत सामने आए हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 7 से 7.5 करोड़ रुपये तक की हेराफेरी किए जाने का आरोप है. पूर्व विधायक पवन पांडे की शिकायत और शुरुआती जांच के अनुसार, मंदिर के चढ़ावे और चंदे से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था.

वहीं एसआईटी ने जब 27 अप्रैल से 5 जून तक की सीसीटीवी फुटेज की जांच की, तो सामने आया कि महज 45 दिनों के भीतर काउंटिंग रूम से 70 बार नोटों की गड्डियां और खुले पैसे गायब किए गए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >