Salman Khan के घर के बाहर फायरिंग मामला, आरोपी अनुज थापन ने पुलिस कस्टडी में की खुदकुशी

Salman Khan: सलमान खान आवास फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी अनुज थापन ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली. मुंबई पुलिस ने बताया, अनुज थापन को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है.

फायरिंग मामले में गिरफ्तार आरोपी अनुज थापन पर हथियार मुहैया कराने का आरोप था. मुंबई के बांद्रा इलाके में गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर 14 अप्रैल की सुबह दो लोगों ने गोलियां चलाई थीं. इसी अपार्टमेंट में सलमान खान रहते हैं. घटना के बाद पुलिस ने दोनों शूटर विक्की गुप्ता (24) और सागर पाल (21) को गुजरात से गिरफ्तार किया था और हथियार आपूर्तिकर्ताओं सोनू कुमार चंदर बिश्नोई (37) और अनुज थापन (32) को पंजाब से गिरफ्तार किया था.

सभी आरोपी 8 मई तक पुलिस हिरासत में

मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने तीनों आरोपी गुप्ता, पाल और थापन को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें आठ मई तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया.

लॉरेंस बिश्नोई के भाई ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी

गुजरात की साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसका छोटा भाई अनमोल बिश्नोई इस मामले में आरोपी हैं. माना जा रहा है कि अनमोल फिलहाल अमेरिका अथवा कनाडा में है. अनमोल ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से गोलीबारी प्रकरण की जिम्मेदारी ली थी. हालांकि पुलिस का कहना है कि उसका ‘आईपी एड्रेस’ पुर्तगाल का मिला है.

बिश्नोई गिरोह को कहीं भारत से बाहर देश विरोधी तत्वों से तो नहीं मिली मदद, पुलिस कर रही जांच

अभिनेता सलमान खान के घर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना की जांच कर रही मुंबई पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या लॉरेंस बिश्नोई गिरोह को भारत के बाहर सक्रिय देश विरोधी तत्वों से धन अथवा हथियार के रूप में किसी प्रकार की मदद तो नहीं मिली थी. पुलिस ने अपनी हिरासत याचिका में कहा कि भले ही लॉरेंस बिश्नोई जेल में है लेकिन उसका आपराधिक नेटवर्क अतंरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय है और वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या बिश्नोई गिरोह को भारत के बाहर देश विरोधी तत्वों से हथियार और धन के रूप में किसी प्रकार की मदद मिली है.

मुंबई में बड़े आतंकी हमले की कोशिश में बिश्नोई गिरोह

एक अधिकारी ने कहा कि पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि इस मामले में कथित शूटरों को हथियार कहां से मुहैया कराए गए थे. अधिकारी के अनुसार, जांचकर्ताओं का मानना है कि बिश्नोई गिरोह देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में आतंक पैदा करना चाहता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >