Sakoli Vidhan Sabha Result 2024 : साकोली सीट से नाना पटोले 123 वोट से पीछे

Sakoli Election 2024 Result: साकोली विधानसभा चुनाव के परिणाम का पल-पल का अपडेट जानें यहां

Sakoli Election Results 2024 : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मतों की गिनती जारी है. साकोली सीट पर इस विधानसभा के लोगों की खास नजर है. कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष नाना पटोले साकोली विधानसभा सीट से 123 वोट से पीछे चल रहे हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के नाना पटोले ने 95,208 वोट हासिल करके साकोली विधानसभा सीट जीती. उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार परिणय फुके को हराया, जिन्हें 88,968 वोट मिले.

साकोली भंडारा जिले में स्थित है. इस जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. साकोली भंडारा-गोंदिया लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है. यह क्षेत्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है. अकोली झील, विभिन्न तालाबों और पहाड़ियों से घिरा यह इलाका है. चुलबंद नदी शहर से लगभग दो से तीन किलोमीटर दूर बहती है, जो क्षेत्र के सुंदरता को और भी बढ़ा देती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >