Viral Video : रिक्शा चालक ने यात्री को जड़ा जोरदार थप्पड़, वीडियो वायरल

Viral Video : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में किराए को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट होता नजर आ रहा है. आप भी देखें वीडियो और जानें आखिर क्या है मामला?

Viral Video : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक रिक्शा चालक यात्री को थप्पड़ मारता नजर आ रहा है. घटना मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के छत्रसाल चौक की बताई जा रही है. शुक्रवार देर रात किराए को लेकर हुए विवाद के बाद यह वाकया देखने को मिला. पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और रविवार को सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी. Free press journal ने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर किया है. आप भी देखें ये वायरल वीडियो.

बताया जा रहा है कि यात्री बस स्टैंड के पास एक निजी अस्पताल से घर लौट रहे थे. उन्होंने बताया कि उन्होंने 30 रुपये में रिक्शा किया था, लेकिन चालक छत्रसाल चौक पर ही रुक गया और आगे घर तक ले जाने से इंकार कर दिया. इसी बीच पास में डायल-112 की पुलिस गश्त मौजूद थी. वीडियो में दिख रहा है कि रिक्शा चालक यात्री को थप्पड़ मार रहा है. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव करती है और भीड़ को तितर-बितर कर देती है.

यह भी पढ़ें : Viral Video : भालू ने उठाया कोल्ड ड्रिंक का कैन, पिया गटागट

औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई

हालांकि मामले को लेकर यात्री ने औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई, इसलिए कोई मामला दर्ज नहीं हुआ. पुलिस ने बताया कि उन्होंने उसे सुरक्षित घर छोड़ा. बाद में यात्री ने बताया कि वह अस्पताल इसलिए गए थे क्योंकि उनकी भाभी ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था. लौटते समय किराए के विवाद में उनके साथ मारपीट हुई. सिटी कोतवाली थाने के प्रभारी ने पुष्टि की कि अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी. 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >