Red Fort Car Blast: दिल्ली ब्लास्ट के बाद एक्स पर ट्रेंड करने लगा Operation Sindoor 2.0

Red Fort Car Blast: सोमवार शाम लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में तेज धमाका हुआ, जिसमें कई वाहन जलकर खाक हो गए. ब्लास्ट में कम से कम 8 लोगों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हैं. घायलों को पास स्थित लोकनायक अस्पताल ले जाया गया है. धमाके की खबर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से बात की. इधर शाह ने घटनास्थल का दौरा किया और मामले की पूरी जानकारी ली. अस्पताल पहुंचकर उन्हें घायलों का हाल भी जाना. फिलहाल NIA, NSG, FSL की टीमें जांच में जुट गई हैं.

Red Fort Car Blast: दिल्ली धमाके बाद एक्स पर अचानक Operation Sindoor 2.0 ट्रेंड करने लगा. यूजर लगातार अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. यूजर का कहना है कि दिल्ली ब्लास्ट के पीछे आतंकवादी और पाकिस्तान का हाथ है और ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के जरिए करारा जवाब देना चाहिए. पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था और पाकिस्तान को करारा जवाब दिया था.

आतंकवादी एंगल पर क्या बोले गृह मंत्री अमित शाह?

क्या दिल्ली विस्फोट आतंकवादी हमला था? यह पूछे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, “हम सभी एंगल से जांच कर रहे हैं. यह कहना बहुत मुश्किल है कि घटना का कारण क्या था. जब तक विस्फोट स्थल से बरामद नमूनों का एफएसएल और एनएसजी द्वारा विश्लेषण नहीं किया जाता, तब तक इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है. हालांकि, हम दृढ़ता के साथ सभी एंगल की जांच करेंगे.”

प्रधानमंत्री मोदी ने स्थिति का जायजा लिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद की स्थिति की गृह मंत्री अमित शाह और अन्य अधिकारियों के साथ समीक्षा की है. इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रभावित लोगों को अधिकारियों द्वारा सहायता मुहैया की जा रही है. उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘मेरी संवेदनाएं आज शाम दिल्ली में हुए विस्फोट में अपने प्रियजनों को खोने वालों के साथ हैं. घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’’

धमाके को लेकर दिल्ली पुलिस आयुक्त ने क्या बताया?

ब्लास्ट पर दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा ने कहा, “धमाका शाम करीब 6.52 बजे लाल किले के पास धीमी गति से चल रहे एक वाहन में हुआ. वाहन में यात्री सवार थे. घटना में अन्य वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए.”

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया भयावह मंजर

धमाके के बाद घटनास्थल के भयावह मंजर को बयां करते हुए एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि आसमान में आग की लपटें उठ रही थी, चारों तरफ क्षतिग्रस्त वाहन और क्षत-विक्षत शव बिखरे पड़े थे. अमित मुदगल ने बताया, ‘‘जब मैं खड़ा होकर किसी से बात कर रहा था तो किसी के शरीर का एक हिस्सा… ठीक मेरे पीछे आकर गिर गया. यह किसी व्यक्ति का एक हाथ था, जिस पर अब भी शर्ट थी.’’ विस्फोट के बाद के भयावह क्षणों को याद करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘एक जोरदार विस्फोट हुआ और कुछ ही सेकंड में धुएं का गुबार उठा.’’उन्होंने कहा, ‘‘ सभी चीख रहे थे और अपनी जान बचाने के लिए भाग रहे थे.’’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >