Red Fort Car Blast: लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका, 8 लोगों की मौत, 24 घायल, कई गाड़ियों में लगी आग, देखें Video

Red Fort Car Blast: दिल्ली लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में सोमवार शाम जबरदस्त विस्फोट हुआ, जिससे आसपास मौजूद कई वाहनों में आग लग गई और कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट में 8 व्यक्ति की मौत हो गयी और 24 लोग घायल हैं. विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है.

Red Fort Car Blast: सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक कार में धमाका हुआ. दिल्ली फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, आस पास की 3 से 4 और गाड़ियों में आग लग गई. मौके पर तुरंत कई फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया. ताजा अपडेट के अनुसार, 8 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हैं. 3 गंभीर रूप से घायल हैं. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गृह मंत्री अमित शाह से घटना के बारे में पूरी जानकारी ली.

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की

घटना के तुरंत बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की. एनएसजी, एनआईए और फोरेंसिक विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं. दिल्ली की घटना के संबंध में गृह मंत्री आईबी निदेशक के साथ लगातार संपर्क में हैं.

Red Fort Car Blast

शुरुआती जांच में शक है कि यह CNG सिलेंडर ब्लास्ट हो सकता है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है. फिलहाल पुलिस और फायर विभाग मिलकर मामले की जांच कर रहे हैं.

Red Fort Car Blast का देखें वीडियो

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हादसे की पहली कॉल फायर स्टेशन को शाम 6 बजकर 56 मिनट (IST) पर मिली. इसके बाद इसी घटना की कई और कॉल आने लगीं. बताया जा रहा है कि धमाका जिस जगह हुआ, वह इलाका काफी भीड़भाड़ वाला है, जहां आमतौर पर लोगों की आवाजाही ज्यादा रहती है.

दिल्ली फायर डिपार्टमेंट ने बताया कि लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में धमाका होने की कॉल मिली थी. धमाके के बाद पास खड़ी 3 से 4 गाड़ियों में भी आग लग गई, जिससे उन्हें नुकसान पहुंचा.

यह भी पढ़ें: जोरदार धमाके से दहली दिल्ली, वाहनों के उड़े परखच्चे, विस्फोट का आया वीडियो

यह भी पढ़ें: असॉल्ट राइफल, मैगजीन, जिंदा कारतूस समेत 360 किलो विस्फोटक बरामद, कश्मीरी डॉक्टर का क्या था मकसद?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >