Holi Weather Forecast : IMD के अनुसार, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) की वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. 4 से 8 मार्च के बीच जम्मू-कश्मीर में, 7 और 8 मार्च को हिमाचल प्रदेश में जबकि 8 मार्च उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है.
राजस्थान में तापमान सामान्य से ऊपर
राजस्थान में तापमान बढ़ने लगा है. तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ेगा. मौसम केंद्र जयपुर ने बताया कि इस समय राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस ऊपर दर्ज किया जा रहा है. आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है.
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा
दिल्ली का अधिकतम तापमान मंगलवार को 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. आसमान साफ रहेगा. वहीं 4 मार्च को यानी होली के दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दिन भी आसमान साफ रहने की संभावना व्यक्त की गई है.
बिहार का मौसम कैसा रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में 6 मार्च तक मौसम सामान्य और संतुलित रहने की संभावना है. 7 मार्च से तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, जिससे दिन में गर्मी बढ़ने की संभावना है.
इन इलाकों का अधिकतम तापमान बढ़ेगा
1. उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2-4°C तक धीरे-धीरे बढ़ेगा. इसके बाद तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
2. मध्य भारत के मैदानी इलाकों में अगले 5 दिनों में तापमान 2-4°C तक धीरे-धीरे बढ़ेगा. इसके बाद अगले 2 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
यह भी पढ़ें : होली से पहले ही बदलेगा मौसम का मिजाज, बिहार में गर्मी दिखाएगी अपना रौद्र रूप
3. छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अगले 3 दिनों में तापमान लगभग 2-3°C बढ़ने की संभावना है, उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा.
4. महाराष्ट्र में अगले 4 दिनों के दौरान तापमान 2-4°C तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
5. गुजरात में अगले 3 दिनों में तापमान 3-5°C तक धीरे-धीरे बढ़ने की संभावना है. इसके बाद अगले 3 दिनों में कोई खास बदलाव नहीं होगा.
