'कभी गुस्से में फाइल मत साइन करना', किसने रविशंकर प्रसाद को दी ये सलाह

Ravishankar Prasad Birthday : अटल बिहारी वाजपेयी के चहेतों में एक रविशंकर प्रसाद थे जो उनकी सरकार में भी केंद्रीय मंत्री थे. पढ़ें एक खास किस्सा

वरिष्ठ वकील, राजनीतिज्ञ और बीजेपी प्रवक्ता रविशंकर प्रसाद का आज जन्मदिन है. 30 अगस्त 1954 को जन्मे बीजेपी नेता पटना की गलियों से होते हुए केंद्रीय मंत्री के पद तक पहुंचे. रविशंकर प्रसाद की छवि अन्य नेताओं से अलग है जिनपर एक भी आपराधिक मामले दर्ज नहीं हैं. पटना हाई कोर्ट के वकील ठाकुर प्रसाद उनके पिता थे जबकि मां का नाम विमला प्रसाद है.

अटल बिहारी वाजपेयी ने रविशंकर प्रसाद को दी ये सलाह

अटल बिहारी वाजपेयी के चहेतों में एक रविशंकर प्रसाद थे जो उनकी सरकार में भी केंद्रीय मंत्री थे. वाजपेयी को वे अभिभावक की तरह मानते थे. एक टीवी कार्यक्रम में रविशंकर प्रसाद ने कहा था कि अटल जी हमलोगों के अभिभावक थे. उनकी कमी हमें हमेशा महसूस होती है. एक वाकया को याद करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा- मैं एक बार केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उनसे मिलने पहुंचा था. मैंने उनके पैर छुए. उस वक्त उन्होंने एक बात कही जो मैं कभी भूल नहीं सकता…अटल जी ने कहा कि हमेशा ध्यान रखना कि अब तुम भारत सरकार के मंत्री पद पर हो. तुम जो भी निर्णय लोगे उसका देश पर असर पड़ेगा. दूसरा कि कभी गुस्से में फाइल मत साइन करना. यदि फिर भी गुस्सा आ जाए तो फाइल को दूर रख देना.

रविशंकर प्रसाद ने कहां से की पढ़ाई?

बिहार की राजधानी पटना की सरजमीं से रविशंकर प्रसाद का गहरा नाता है. उन्होंने पटना से शुरुआती शिक्षा के बाद पटना विश्वविद्यालय से B.A. ऑनर्स और M.A.(राजनीति विज्ञान) और L.L.B की डिग्रियां प्राप्त की.

Read Also : Ravi Shankar Prasad Patna Sahib Seat Result 2024: रविशंकर प्रसाद को फिर मिलेगी जीत या अंशुल मारेंगे बाजी

रविशंकर प्रसाद बारे में खास जानकारी

  1. जन्म स्थान-पटना, बिहार
  2. जन्म तिथि-30 अगस्त 1954
  3. पिता का नाम – स्वर्गीय श्री ठाकुर प्रसाद
  4. मां का नाम- स्वर्गीय बिमला प्रसाद
  5. विवाह की तिथि- 03 फरवरी 1982
  6. जीवनसाथी का नाम-माया शंकर
  7. कितने बच्चे हैं- बेटा : 1, बेटी : 1
  8. पेशा- वरिष्ठ अधिवक्ता हैं सुप्रीम कोर्ट में
  9. शैक्षणिक योग्यता- बीए ऑनर्स, एमए (राजनीति विज्ञान), एलएलबी. पटना विश्वविद्यालय से शिक्षा प्राप्त की
  10. स्थायी पता- 42 ईस्ट बोरिंग रोड, कवि रमण पथ, नागेश्वर कॉलोनी, पटना बिहार, 800001 9868181730
  11. वर्तमान पता- 21 मदर टेरेसा क्रिसेंट, नई दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली 110011
  12. टेलीफोन : (011) 23793228, 23012295
  13. फैक्स : (011) 23793691
    (निजी जानकारी डिजिटल संसद से ली गई है)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >