महाराष्ट्र के थाणे में दिखा भारत में दुर्लभ एल्बिनो सांप, 15 फुट के अजगर को भी वन विभाग ने किया रेस्क्यू

महाराष्ट्र के ठाणे में आज यानी सोमवार को एक दुर्लभ सांप नजर आया है. इस सांप का नाम एल्बिनो है. यह देश में दुर्लभ रूप से पाया जाता है. मेलेनिन की कमी के कारण यह सांप अन्य सांपों से भिन्न होता है. रंगहीन होने के कारण इसे एल्बिनो कहा जाता है.

महाराष्ट्र के ठाणे में आज यानी सोमवार को एक दुर्लभ सांप नजर आया है. भारत में दुर्लभ रूप से पाया जाने वाला एल्बिनो सांप नजर में आया.

इस मामले में सर्पमित्र किशोर सालवी ने कहा कि बचाए गए एल्बिनो सांप की लंबाई करीब 1 फुट है.

दरअसल वर्णक या मेलेनिन की कमी के कारण यह सांप अन्य सांपों से भिन्न होता है. रंगहीन होने के कारण इसे एल्बिनो कहा जाता है.

सांप सिर्फ महाराष्ट्र में नहीं दिखा, यूपी की वन विभाग की टीम ने भी हापुड़ के बाझीलपुर गांव से एक सांप पकड़ा है.

यूपी के हापुड से वन विभाग की टीम ने एक 15 फुट का अजगर सांप पकड़ा है. इसे देखने कई लोग मौके पर पहुंचे.

इधर, छत्तीसगढ़ के कोरबा में भी वन विभाग ने एक किंग कोबरा सांप को पकड़ा है.

आम तौर पर सांप दिखने पर लोग उसे मार देते हैं ऐसे में वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि आस पास इस तरह के सांप देखे जाने पर तुरंत वन विभाग को सूचित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >