राम मंदिर चढ़ावा विवाद: दोषियों को कड़ी सजा की मांग, केजरीवाल चलाएंगे देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

AAP के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लोगों से उनके हस्ताक्षर अभियान में शामिल होने की अपील की है. इस अभियान की शुरुआत दिल्ली स्थित जापानी पार्क से सुंदर कांड के पाठ के बाद की जाएगी. उन्होंने केंद्र पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया है.

Ram Mandir Donation Case : आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी से जुड़े विवाद में शामिल दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. इसके लिए देशव्यापी हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि रविवार को रोहिणी स्थित जापानी पार्क में सुंदर कांड के पाठ का आयोजन किया जाएगा. जिसके बाद हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत की जाएगी.

प्रधानमंत्री मोदी को संबोधित पत्र के जरिए अपील

केजरीवाल ने कहा कि लोगों को इस मामले में एकजुट होकर आवाज उठानी होगी. उन्होंने केंद्र पर अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का आरोप भी लगाया. उन्होंने कहा, "राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को कड़ी सजा दिलाना हर सनातनी का कर्तव्य है. हम एक हस्ताक्षर अभियान शुरू करेंगे, जिसमें हर नागरिक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को संबोधित पत्र पर हस्ताक्षर कर अपील करेगा".


मोदी सरकार कर रही दोषियों को बचाने की कोशिश : केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा, "मोदी सरकार राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है. लोगों को इसके खिलाफ एकजुट होना होगा". केजरीवाल ने लोगों से बड़ी संख्या में इस अभियान से जुड़ने की अपील की. यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब विपक्ष राम मंदिर की चढ़ावा प्रबंधन व्यवस्था में कथित वित्तीय अनियमितताओं की न्यायिक जांच की मांग कर रहा है.

अखिलेश ने लगाए थे गबन के आरोप

यह विवाद सात जून को तब शुरू हुआ था, जब समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावे के गबन का आरोप लगाया था. मंदिर ट्रस्ट के तत्कालीन महासचिव चंपत राय ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा था, "आंतरिक लेखा परीक्षा में कोई उल्लेखनीय बात सामने नहीं आई". उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) की प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं चंपत राय ने बाद में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया. ये भी पढ़ें : टीम इंडिया की लगातार हार पर BCCI सख्त, खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन की होगी समीक्षा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Alok Pathak

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >