रक्षाबंधन पर रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग

रक्षाबंधन के मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने जबलपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. यह ट्रेन कब चलेगी, इसका रूट क्या होगा और टिकट कैसे बुक करें, जानिए पूरा डिटेल.

Raksha Bandhan Special Train: अगर आप भी रक्षाबंधन पर घर जाने की तैयारी कर रहे हैं,तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. त्योहार के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच जबलपुर और हजरत निजामुद्दीन के बीच रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया गया है. ऐसे में अगर आप मध्य प्रदेश से दिल्ली या दिल्ली से मध्य प्रदेश जाने वाले हैं, तो टिकट बुक करने से पहले स्पेशल ट्रेन की तारीख और पूरा टाइम टेबल जरूर देख लें, ताकि सफर के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

कब चलेगी रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेन?

रेलवे के मुताबिक, यह स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01701/01702 के नाम से दो दिशाओं में एक-एक फेरे लगाएगी. इसमें एक फेरा जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन और दूसरा हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर की ओर रवाना होगा.

जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन: ट्रेन नंबर 01701, 29 अगस्त 2026 को रात 8:20 बजे रवाना होगी. हजरत निजामुद्दीन से जबलपुर: ट्रेन नंबर 01702, 30 अगस्त 2026 को दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी.

जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन का क्या रहेगा टाइम टेबल?

  • जबलपुर से चलने वाली ये ट्रेन रात 8:20 बजे रवाना होकर रास्ते में अलग-अलग स्टेशनों पर ठहरेगी और अगले दिन दोपहर 2:25 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी.
  • कटनी मुड़वारा- 21:35 से 21:40 बजे
  • दमोह- 22:55 से 22:57 बजे सागर- 00:15 बजे
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- 05:50 से 05:55 बजे
  • ग्वालियर- 07:30 से 07:35 बजे
  • धौलपुर- 08:50 से 08:52 बजे
  • आगरा छावनी- 09:30 से 09:35 बजे
  • मथुरा जंक्शन- 11:10 से 11:15 बजे
  • कोसी कलां- 11:43 से 11:45 बजे
  • हजरत निजामुद्दीन- 14:25 बजे

वापसी में कब चलेगी ट्रेन?

  • वापसी में ट्रेन नंबर 01702 हजरत निजामुद्दीन से 30 अगस्त को दोपहर 3:45 बजे रवाना होगी. इसके बाद यह ट्रेन रातभर सफर करने के बाद अगले दिन सुबह 9:30 बजे जबलपुर पहुंचेगी.
  • कोसी कलां- 17:50 से 17:52 बजे मथुरा जंक्शन- 19:35 से 19:40 बजे आगरा छावनी- 20:30 से 20:35 बजे
  • धौलपुर- 21:18 से 21:20 बजे ग्वालियर- 22:25 से 22:30 बजे
  • वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी- 00:05 बजे
  • सागर- 03:30 बजे दमोह- 04:40 बजे
  • कटनी मुड़वारा- 06:10 बजे जबलपुर- 09:30 बजे

कैसे कर सकते हैं टिकट बुकिंग?

  • अगर आप इस स्पेशल ट्रेन से सफर करने के बारे में प्लान कर रहे हैं, तो इसकी टिकट आप रेलवे काउंटर के अलावा IRCTC के जरिए ऑनलाइन भी बुक कर सकते हैं.

सबसे पहले IRCTC वेबसाइट या Rail Connect ऐप पर लॉगिन करें. यात्रा का शुरुआती और गंतव्य स्टेशन दर्ज करें. From और To स्टेशन के साथ यात्रा की तारीख चुनें. उपलब्ध ट्रेनों की लिस्ट में इस स्पेशल ट्रेन का नंबर 01701/01702 चेक करें. अपनी पसंद की क्लास और सीट की उपलब्धता देखें. यात्रियों का नाम, उम्र और अन्य जरूरी जानकारी भरें. UPI, कार्ड या नेट बैंकिंग से पेमेंट पूरा करें. पेमेंट पूरा होने के बाद अपना टिकट को मोबाइल में सेव कर लें या उसका प्रिंट रख लें.

ये भी पढ़ें: Train Cancelled: त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए जरूरी खबर,कई ट्रेनें कैंसिल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >