पश्चिमी विक्षोभ का असर, 27 जनवरी को बारिश का अलर्ट, 40 KM प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना

Rain Alert In Rajasthan: नये पश्चिमी विक्षोभ का असर राजस्थान के मौसम में दिखने लगा है. 26 जनवरी और 27 जनवरी को कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है. राज्य में कड़ाके की सर्दी भी जारी है.

Rain Alert In Rajasthan: मौसम विभाग के अनुसार, एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 26-27 जनवरी को सक्रिय होने की संभावना है. इसके प्रभाव से राजस्थान के पश्चिमी और उत्तरी भागों में 26 जनवरी को दोपहर बाद कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

27 जनवरी को बारिश और तेज हवा चलने की संभावना

27 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ का असर अधिक दिखने का मिल सकता है. बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर संभाग के कुछ भागों में आकाशीय बिजली के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने व 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.

शीतलहर में 27 जनवरी से राहत मिलने की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके अलावा शीतलहर में 27 जनवरी से राहत मिलने की संभावना है.

पिछले 24 घंटे में फतेहपुर में सबसे अधिक ठंड, न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री सेल्सियस रहा

राज्य में कड़ाके की सर्दी का दौर बीते चौबीस घंटे में भी जारी रहा. इस दौरान न्यूनतम तापमान फतेहपुर में 0.1 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 0.5 डिग्री, दौसा में 1.4 डिग्री, लूणकरणसर में 1.7 डिग्री, अलवर में 2.2 डिग्री, पिलानी में 3.0 डिग्री और पाली में 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >