दिल्ली-यूपी के अलावा इन राज्यों का मौसम बिगड़ेगा, बारिश का अलर्ट जारी

Weather Forecast : जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 20 मार्च को, जबकि हिमाचल प्रदेश में 19 और 20 मार्च को कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है. जानें देश के अन्य राज्यों के मौसम का हाल.

Weather Forecast : मौसम विभाग ने प्रेस रिलीज जारी करके बताया कि छत्तीसगढ़ में 18 और 19 मार्च, मध्य प्रदेश में 20 मार्च जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में 20 और 21 मार्च को ओलावृष्टि होने की संभावना है. वहीं, उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 20 मार्च को कुछ स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है. हवा की रफ्तार 50–60 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है.

18 से 21 मार्च के दौरान तेलंगाना और आंतरिक कर्नाटक में, 18 से 20 मार्च के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश में, 18 मार्च को रायलसीमा में जबकि 17 से 19 मार्च के दौरान केरल और माहे में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज के साथ 30-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं. इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और तटीय कर्नाटक में 18 से 21 मार्च के दौरान भी बारिश होने की संभावना है.

पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा राजस्थान में

राजस्थान में एक नये पश्चिमी विक्षोभ का असर बुधवार (18 मार्च) से दिखेगा. इससे कई इलाकों में बारिश होने व आंधी आने का पूर्वानुमान है. मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य में एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 18-21 मार्च के दौरान सक्रिय होगा. इसके असर से कहीं कहीं 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आने व बारिश होने की पूरी संभावना है. 18 मार्च को जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं आंधी के साथ हल्की बारिश होने तथा शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है.

यह भी पढ़ें : 18, 19, 20 और 21 मार्च को भारी बारिश, इन राज्यों में गरज के साथ छीटें, ओलावृष्टि के भी आसार

दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?

18 मार्च 2026 को दिल्ली-एनसीआर में सामान्यतः बादल छाए रहने की संभावना है. हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है. 20-30 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.  कुछ इसी तरह का मौसम 19 मार्च को भी रह सकता है. इस दिन भी हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गई है.

पूरा प्रेस रिलीज देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >