Assam Storm: रिपोर्ट के अनुसार, मृतक और घायल की सूचना बक्सा जिले से मिली है. असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने मंगलवार को जारी रिपोर्ट में बताया कि सोमवार रात और मंगलवार तड़के राज्य के कई हिस्सों में तूफान आया. इसमें कहा गया कि 23 जिलों के कुल 577 गांव प्रभावित हुए हैं.
21 जिलों से नुकसान की रिपोर्ट
प्राधिकरण के अनुसारत्र 21 जिलों से नुकसान की रिपोर्ट मिल चुकी है, जबकि पश्चिम कार्बी आंगलोंग और दीमा हसाओ जिलों से रिपोर्ट का इंतजार है.
अगले 5 दिन पूर्वोतर भारत में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पूर्वोतर भारत में अगले 5 दिनों तक बारिश और तूफान की संभावना है. 18 मार्च को असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 30 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी संभावना है.
