राजस्थान में 6, 7 और 8 अप्रैल को आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना, IMD का आया अलर्ट

Rajasthan Rain Alert: राजस्थान में सोमवार से तेज आंधी और बारिश के साथ साथ ओलावृष्टि का नया दौर शुरू हो सकता है. इसके लिए आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है.

Rajasthan Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार 6 अप्रैल को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के जिलों में दोपहर बाद एक नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा. इसके असर से राज्य के कुछ भागों में 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने, बारिश होने और कहीं-कहीं ओलावृष्टि का नया दौर शुरू होने की पूरी संभावना है.

7 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार 7 अप्रैल को विक्षोभ का सर्वाधिक असर रहेगा. इससे जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलेगी व कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है। कई जगह मध्यम से तेज बारिश भी होगी. इस दौरान बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व आसपास के कुछ भागों में 20 से 50 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है.

8 अप्रैल को भी बारिश की संभावना

आईएमडी के अनुसार 8 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है. शेष अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

9 अप्रैल से कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 9 अप्रैल से आगामी 3-4 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा और तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होगी.

आईएमडी ने किसानों को दी सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि बारिश और ओलावृष्टि की संभावना को देखते हुए वे खलिहान, कृषि मंडियों, धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज को ढककर रखें. या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें.

ये भी पढ़ें: मौसम : कहां होगी बारिश, कहां गिरेंगे ओले? मौसम विभाग ने दी जानकारी

आपदा में अफगानिस्तान को मिला भारत का साथ, बाढ़ और भूकंप पीड़ितों के लिए भेजा यह सामान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >