Rajasthan Rain: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ले ली. शुक्रवार को कुछ इलाकों में अचानक से आसमान में बादल उमड़ने लगे. देखते ही देखते बारिश होने लगी. बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया, लोगों को गर्मी से राहत मिली. रविवार (26 अप्रैल) को राज्य के उदयपुर शहर में अचानक बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली.
गर्मी से तप रहा है राजस्थान
राजस्थान के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है. लू का प्रकोप भी जारी है. रविवार को बाड़मेर में दिन में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विज्ञान केंद्र (जयपुर) के अनुसार राज्य के अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. केंद्र के अनुसार जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कोटा और चित्तौड़गढ़ में यह 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
कई इलाकों में पारा 44 डिग्री के पार
मौसम केंद्र के मुताबिक फलोदी में अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 44.6 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर और पिलानी (झुंझुनूं) में 44.4 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 44.2 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 43.7 डिग्री सेल्सियस और जयपुर में 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है.
28 से 30 अप्रैल को हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 28 से 30 अप्रैल के बीच पश्चिमी विक्षोभ के कारण राज्य के पश्चिमी और उत्तरी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि इससे गर्मी में बहुत ज्यादा अंतर आने की संभावना कम है. लेकिन कुछ इलाकों में थोड़ी राहत जरूर मिल सकती है.
Also Read: मौसम का डबल अटैक, कहीं लू का कहर, तो कहीं आंधी-बारिश का अलर्ट
बढ़ रहा तापमान, इन राज्यों में प्रचंड गर्मी, लू और उमस भरे मौसम की चेतावनी
