राजस्थान: बीजेपी नेता कृष्णेंद्र कौर की दबंगई, छोटी सी बात पर कांस्टेबल को जड़ दिया थप्पड़, FIR दर्ज

कांस्टेबल की शिकायत पर भाजपा नेता कृष्णेंद्र कौर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. सिपाही ने बीजेपी नेता के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है. सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल मीणा ने बताया, कोतवाली थाने में बीजेपी की पूर्व सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है.

राजस्थान से भारतीय जनता पार्टी की महिला नेता की दबगंई की खबर सामने आ रही है. भाजपा की पूर्व लोकसभा सांसद कृष्णेंद्र कौर पर एक कांस्टेबल को थप्पड़ जड़ने का आरोप लग रहा है.

भाजपा नेत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज

बताया जा रहा है कांस्टेबल की शिकायत पर भाजपा नेता कृष्णेंद्र कौर के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज की गयी है. सिपाही ने बीजेपी नेता के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है. सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल मीणा ने बताया, कोतवाली थाने में बीजेपी की पूर्व सांसद के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. शिकायत दर्ज कराने वाले सिपाही की नाम गजराज बताया जा रहा है.

Also Read: राजस्थान: गैंगस्टर राजू ठेहट हत्या मामले का मूसेवाला मर्डर केस से कनेक्शन, लॉरेंस बिश्नोई पर संदेह

क्या है मामला

राजघराने के ताल्लुक रखने वाली भाजपा नेता कृष्णेंद्र कौर अखड़ तिराहे में ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल गजराज सिंह को थप्पड़ जड़ दी. दरअसल बताया जा रहा है कि अखड़ तिराहे पर भाजपा नेता ने अपनी कार बीच सड़क पर खड़ी कर दी थी. जिसका विरोध भरतपुर के आरएसी की छठी बटालियन में तैनात सिपाही गजराज सिंह ने की. जिसके विरोध में भाजपा नेत्री ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. पीड़ित सिपाही ने बताया, मैंने भाजपा की पूर्व सांसद को कार हटाने के लिए कहा, लेकिन उनका ड्राइवर नहीं माना और बीच सड़क पर ही लगा दिया. उसके बाद कार में बैठी पूर्व सांसद कृष्णेंद्र कौर ने गाली देना शुरू कर दिया. फिर हार से बाहर आकर उन्होंने मुझे थप्पड़ जड़ दी.

पीड़‍ित सिपाही ने सुनायी आपबीती

पीड़ित कांस्टेबल गजराज सिंह ने आपबीती सुनाई, कहा, भाजपा नेत्री कृष्णेंद्र कौर ने बीच सड़क पर अपनी कार पार्क कर दी. मैंने उनके ड्राइवर को कार हटाने के लिए कहा, लेकिन ड्राइवर ने एक न सुनी. कार में बैठी भाजपा नेत्री ने मुझे गाली देना शुरू कर दिया. उसके बाद कार से उतरकर उन्होंने मुझे थप्पड़ जड़ दिया. सिपाही ने बताया, भाजपा नेता के साथ कार में दो और लोग थे, उन्होंने ने भी मुझे गाली दी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >