राजस्थान के भिवाड़ी में फैक्ट्री में लगी आग, जिंदा जले 7 मजदूर, दो अब भी फंसे; राहत और बचाव कार्य जारी

Rajasthan Fire: राजस्थान के भिवाड़ी में केमिकल फैक्ट्री में आग लग गई, जिसमें 7 लोगों की जलकर मौत हो गई. दुर्घटना के बाद दमकल विभाग राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है.

Rajasthan Fire: राजस्थान के अलवर जिला के भिवाड़ी स्थित खुश्केड़ा औद्योगिक क्षेत्र में सोमवार को एक बंद पड़ी फैक्ट्री में भयानक आग लग गई. इस दुर्घटना में कम से कम सात लोगों की जलकर मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में 10 श्रमिकों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है. दमकल विभाग आग पर काबू करने में लगा हुआ है.

प्राइमरी रिपोर्ट्स के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र खुशखेड़ा में G-1, 118 में स्थित यह फैक्ट्री कई महीनों से बंद थी. इसमें बड़ी मात्रा में कार्डबोर्ड (गत्ते) का भंडार रखा हुआ था. सुबह करीब 9.30 बजे फैक्ट्री के अंदर से धुआं उठता दिखाई दिया और कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया. 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तीन से चार जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आशंका है कि फैक्ट्री के अंदर रखे गैस सिलेंडरों में विस्फोट होने के कारण ये धमाके हुए. हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

आग लगने के दौरान फैक्ट्री में 20-25 लोग काम कर रहे थे. कुछ मजदूर किसी तरह वहां से निकलने में सफल रहे. हालांकि, कुछ फंस गए. घटनास्थल से 7 छत-विछत शव बरामद किए गए हैं. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस हादसे में लोगों की जान जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए.

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट सुमित्रा पारीक ने बताया, ‘इस घटना में सात लोगों की मौत हो चुकी है। यह परिसर कागजों में एक गारमेंट फैक्ट्री के नाम पर था, लेकिन इसके भीतर अवैध रूप से पटाखों का निर्माण किया जा रहा था.’ उन्होंने कहा कि हादसे के समय फैक्ट्री में दो लोग फंसे रह गए. उन्होंने बताया कि नियमित गश्त के दौरान पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत बचाव अभियान शुरू किया गया. घटना की सूचना मिलते ही जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला समेत जिला प्रशासन और पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिला कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.

एहतियात के तौर पर आसपास की फैक्ट्रियों को खाली करा लिया गया और इलाके की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद कर दी गई. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 1.30 घंटे बाद आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया है, हालांकि ठंडा करने (कूलिंग) का काम जारी है.

आग में कई लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया. पुलिस ने यह पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी या किसी अन्य कारण से. प्रशासन ने क्षेत्र की अन्य औद्योगिक इकाइयों को भी सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने और उनका सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके. 

विपक्ष ने सरकार को घेरा

वहीं, राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस मामले में सरकार और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की. उन्होंने अजमेर में हुए एक पहले के समान हादसे का भी जिक्र किया, जहां एक केमिकल टैंकर पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई थी.

डोटासरा ने कहा कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में इस तरह की घटनाएं आम होती जा रही हैं. उन्होंने कहा, ‘खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से 8-10 लोगों की मौत हो गई. कई लोग घायल हुए हैं. भारी नुकसान हुआ है. सरकार और प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए.’

डोटासरा ने एएनआई से बातचीत में कहा, ‘सरकार बनने के बाद, जैसा कि आपने देखा है, अजमेर रोड पर एक केमिकल टैंकर पलट गया था, जिसमें 16 से ज्यादा लोगों की जान चली गई. जयपुर में एसएमएस अस्पताल के आईसीयू में लोग जलकर मर गए. यह सब अब आम बात होती जा रही है, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है. यह बेहद गंभीर मामला है.’

क्या सच में भूत होते हैं? द तंत्र कोड में बताएंगे शिशिर कुमार

ये भी पढ़ें:- 18 फरवरी से असम दौरा शुरू करेंगी प्रियंका गांधी, विधान सभा चुनाव की तैयारी; पार्टी बैठकों में होंगी शामिल

ये भी पढ़ें:- भारत में 30 साल से रह रहीं पाकिस्तानी मां-बेटी, नागरिक नहीं पर वोटर आईडी-पासपोर्ट बना; जासूसी का आरोप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >