Raja Raghuvanshi Murder: सोनम का खतरनाक प्लान, बुक की हनीमून का एकतरफा टिकट, राजा की मां का खुलासा

Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या मामले में लगातार कई बड़े खुलासे हो रहे हैं. राजा की मां ने बताया कि मुख्य आरोपी सोनम ने हनीमून में जाने के लिए एकतरफा टिकट बुक कराया था.

Raja Raghuvanshi Murder: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या को लेकर मेघालय पुलिस के खुलासे के बीच, मृतक की मां ने सोमवार को दावा किया कि पूर्वोत्तर के राज्य में अपने पति के साथ हनीमून पर जाने की योजना उनकी बहू सोनम ने बनाई थी, लेकिन उसने वहां से वापसी का टिकट बुक नहीं कराया था.

हनीमून पर नहीं जाना चाहता था राजा रघुवंशी : मां उमा का खुलासा

राजा रघुवंशी की मां उमा रघुवंशी ने बताया, ‘‘मेरा बेटा सोनम के कहने पर ही उसके साथ मेघालय घूमने गया था. वह इतनी जल्दी हनीमून पर नहीं जाना चाहता था. मेरे बेटे ने मुझे बताया था कि सोनम ने मेघालय की यात्रा का टिकट बुक करा लिया है. इस पर मैंने उससे कहा था कि अगर टिकट बुक हो चुका है, तो उसे पत्नी के साथ मेघालय घूमने जाना चाहिए.” उन्होंने कहा, ‘‘मेरे बेटे ने मुझे यह भी बताया था कि सोनम ने मेघालय से दोनों की वापसी का टिकट बुक नहीं कराया है, लेकिन वे छह-सात दिन में वहां से इंदौर लौट आएंगे.’’

सगाई के बाद सोनम राजा को पर्याप्त वक्त नहीं दे रही थी

राजा रघुवंशी की मां ने कहा, “सगाई के बाद सोनम उनके बेटे को पर्याप्त वक्त नहीं दे रही थी और शादी से पहले उसके साथ घूमने-फिरने से भी बच रही थी. जब हमने सोनम से इस बारे में पूछा, तो उसने कहा कि उसे दफ्तर में कई काम होते हैं. सोनम ने कहा था कि अगर वह मेरे बेटे को फोन नहीं कर पा रही है, तो मेरा बेटा भी तो उसे फोन कर सकता है.” उमा ने बताया, ‘‘सोनम की मां ने मुझसे कहा था कि शादी से पहले लड़का-लड़की के मिलने-जुलने को लेकर उनके परिवार में काफी सख्ती है और शादी से पहले लड़का-लड़की की मुलाकातें सोनम के पिता को पसंद नहीं हैं.’’

राजा और सोनम की हुई थी अरेंज्ड मैरिज

रघुवंशी की मां ने बताया, “राजा और सोनम की शादी (अरेंज्ड मैरिज) इस जोड़े और दोनों परिवारों की रजामंदी से पारंपरिक तरीके से हुई थी और शादी के बाद सोनम का व्यवहार उनके परिवार के साथ अच्छा रहा जिससे उन्हें उस पर कोई संदेह नहीं हुआ.” उमा ने कहा, ‘‘मेरा बेटा शादी के बाद बेहद खुश था. उसने सोनम को अपनी पत्नी के रूप में दिल से चाहा था. हमें तो अब तक यकीन नहीं हो रहा कि वह अपने पति की हत्या करा सकती है. बेहतर होता कि मेरा बेटा कुंवारा ही रहता क्योंकि तब उसकी जान तो नहीं जाती.’’

भाड़े के हत्यारे बुलाकर पति की हत्या

मेघालय पुलिस का कहना है कि सूबे में हनीमून के दौरान राजा रघुवंशी की हत्या में उनकी पत्नी सोनम कथित रूप से शामिल थी जिसने वहां भाड़े के हत्यारे बुलाए थे. मेघालय पुलिस ने हत्याकांड के चार संदिग्धों को मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया है. मेघालय पुलिस के मुताबिक, राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >