Raja Raghuvanshi murder case crime scene

Raja Raghuvanshi Murder Case: खुल गया राजा रघुवंशी के खौफनाक मर्डर का राज, सोनम के साथ पुलिस ने रचाया क्राइम सीन

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है. राजा पर हथियार से पहला वार आरोपी विशाल उर्फ विक्की ने किया था. मौके पर पत्नी सोनम भी मौजूद थी, लेकिन खून निकलने पर वो मौके से दूरी चली गई. मंगलवार को घटना स्थल पर सभी आरोपियों को ले जाया गया और पुलिस ने क्राइम सीन को रीक्रिएशन किया. जिसके बाद हत्याकांड की पूरी कहानी सामने आ गई.

Raja Raghuvanshi Murder Case: राजा रघुवंशी हत्याकांड में क्राइम सीन रीक्रिएशन पर पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने कहा, “हमें पता चला है कि पीड़ित को हथियार से मारा गया था. पहला वार विशाल उर्फ ​​विक्की ने किया था. जब राजा को मारा गया और खून निकलने लगा, तो सोनम मौके से दूर चली गई. तीनों आरोपियों ने शव को नीचे फेंक दिया.”

राजा रघुवंशी पर तीन वार किए गए थे, मर्डर के बाद तीनों आरोपियों ने शव को खाई में फेंका

राजा रघुवंशी हत्याकांड में क्राइम सीन रीक्रिएशन पर, एसपी ईस्ट खासी हिल्स विवेक सिम ने कहा, “रीक्रिएशन बहुत सफल रहा. अब हमें बहुत स्पष्ट तस्वीर मिल गई है.” “एसआईटी ने आज कई जगहों का दौरा किया ताकि यह पता लगाया जा सके कि आरोपियों ने यह कैसे किया. हमने पार्किंग लॉट से शुरुआत की, जहां उन्होंने अपने दोपहिया वाहन रखे थे…हम व्यूपॉइंट पर गए और पता लगाया कि हत्या से ठीक पहले कौन कहां खड़ा था. तीन वार किए गए – पहला विशाल ने, दूसरा आनंद ने और आखिरी वार आकाश ने किया. हमने पाया है कि एक और चाकू अभी भी बरामद किया जाना है. आरोपियों ने फिर से बताया कि उन्होंने चाकू कैसे फेंका. एसडीआरएफ दूसरा हथियार बरामद करने की कोशिश कर रहा है. हमने पता लगाया है कि राजा के मोबाइल फोन का क्या हुआ. इसे सोनम ने और फिर विशाल ने क्षतिग्रस्त किया. यह पूरी घटना दोहराई गई और यहां से उनका बाहर निकलना भी.”

सोनम ने पहले ही अपराध कबूल कर लिया है : एसपी विवेक सिम

पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने कहा, “सोनम ने पहले ही अपराध कबूल कर लिया है. आज हमने क्राइम सीन का रीक्रिएशन किया. वह कहां खड़ी थी, उसकी भूमिका क्या थी, आज सब कुछ सामने आ गया है. तीनों लोगों ने राजा की हत्या की, और सोनम वहां खड़ी थी. उसने फोन नष्ट कर दिया. यह सब पहले से योजनाबद्ध था. उन तीनों ने उसके शरीर को फेंक दिया.”

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >