Rainfall Warning: बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र, 13 दिसंबर तक भारी बारिश और घने कोहरे की संभावना

Rainfall Warning : मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और निकटवर्ती पूर्वी भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. जिसकी वजह से 10 से 136 दिसंबर तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में भारी बारिश हो सकती है.

Rainfall Warning : उत्तर पश्चिम भारत में 8 दिसंबर को पंजाब और हरियाणा में कहीं-कहीं पर घना कोहरा, मेघ गर्जन और बिजली चमकने की संभावना है. इसको लेकर एलो अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं पर मेघ गर्जन और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है. यहां के लिए भी एलो अलर्ट जारी किया है.

9 दिसंबर को पंजाब सहित इन राज्यों में छाए रहेंगे घने कोहरे

9 दिसंबर को पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर घना कोहरा छाये रहने की संभावना है. इसको लेकर मौसम विभाग ने एलो अलर्ट जारी किया है. जबकि पश्चिमी राजस्थान में शीत लहर चलने की संभावना है. इसको लेकर एलो अलर्ट जारी किया गया है.

Also Read: बंगाल की खाड़ी में पश्चिमी विक्षोभ, झारखंड में गरज के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट

दिल्ली में 8 दिसंबर को हल्की बारिश होने की संभावना

दिल्ली में 8 दिसंबर को सुबह आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है. सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है. 9 दिसंबर को भी सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया गया है.

10 दिसंबर को तमिलनाडु में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी बारिश होने की अनुमान है.

11 दिसंबर को होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है.

12 दिसंबर को तमिलनाडु में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार 12 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में भारी से बहुत अधिक भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है. जबकि तटीय आंध्र प्रदेश और यमन, केरल और माहे में भारी बारिश होने की अनुमान है.

13 दिसंबर को यहां होगी भारी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार 13 दिसंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे में भारी बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >