Rainfall Warning: बिहार में बाढ़ का कहर, इन राज्यों में होगी भारी से बहुत अधिक बारिश, IMD अलर्ट

Rainfall Warning: बिहार में बाढ़ से स्थिति खराब हो चुकी है. जबकि मौसम विभाग ने देश के कई राज्यों में 29 और 30 सितंबर को भारी से बहुत अधिक भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

Rainfall Warning: मौसम विभाग के अनुसार 29 सितंबर को तमिलनाडु और पुदुचेरी, केरल, कर्नाटक, तटीय कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है. जबकि 30 सितंबर को तमिलनाडु और पुदुचेरी, केरल, अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना जताई गई है.

बिहार में गंडक और कोसी समेत अन्य नदियों का जलस्तर बढ़ा

बिहार में वाल्मीकि नगर एवं बीरपुर बैराज से भारी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद बाढ़ का संकट और अधिक गहरा जाने के साथ गंडक, कोसी, बागमती, महानंदा एवं अन्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है. बाढ़ के कारण प्रदेश के 13 जिलों की 1.41 लाख आबादी प्रभावित हुई है. बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग (डीएमडी) ने कई जिलों में बाढ़ का अलर्ट जारी कर दिया है क्योंकि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भारी बारिश की आशंका जताई है और राज्य के कुछ हिस्सों में कम से मध्यम स्तर की बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है.

झारखंड का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रांची और आसपास के क्षेत्रों में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सामान्य बादल छाये रहने और गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है.

दिल्ली का कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि रविवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

राजस्थान का मौसम

मौसम कार्यालय के मुताबिक 28-29 सितंबर को भी राज्य के कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम स्तर की बारिश होने की प्रबल संभावना है, इस दौरान जोधपुर संभाग के दक्षिणी भागों में भी कुछेक स्थानों पर हल्की मध्यम बारिश का अनुमान है. मौसम कार्यालय ने कहा कि 30 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश में कमी होने तथा केवल उदयपुर संभाग में कहीं-कहीं बादल बसरने का अनुमान है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >