5-6-9 और 10 फरवरी को बारिश की चेतावनी, जमेगा घना कोहरा, दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर

Rain Warning: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 5 से 10 फरवरी के बीच उत्तर भारत के कई इलाकों में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे सकता है. कई इलाकों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. कई जगहों पर घना कोहरा भी छाया रह सकता है.

मौसम एक बार फिर करवट लेने लगा है. दो दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव नजर आने लगा है. आईएमडी का अनुमान है कि 5,6 और 9- 10 फरवरी को दो दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश और बर्फबारी की संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक 6 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति होने की संभावना है.

फिर शुरू होगा बारिश और बर्फबारी का दौर (Heavy Rain Alert)

  • भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 5 और 6 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में और 6 फरवरी को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है.
  • 9 और 10 फरवरी को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में एक और बारिश और बर्फबारी का दौर आने की संभावना है.
  • 5 फरवरी को उत्तराखंड में भी कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है.
तारीखप्रभावित क्षेत्रमौसम की संभावना
5 फरवरीजम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबादकहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी
5 फरवरीउत्तराखंडकहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना
6 फरवरीजम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबादकहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी
6 फरवरीहिमाचल प्रदेश, उत्तराखंडकहीं-कहीं बारिश और बर्फबारी
9–10 फरवरीजम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबादबारिश और बर्फबारी का एक और दौर
9–10 फरवरीहिमाचल प्रदेश, उत्तराखंडबारिश और बर्फबारी का एक और दौर

कितना रह सकता है न्यूनतम तापमान?

  • मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर प्रदेश को छोड़कर अगले 7 दिनों के दौरान उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है. यूपी में अगले 2 से 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे गिरावट हो सकती है.
  • अगले 48 घंटों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी और उसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा.
  • अगले 3 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है. उसके बाद कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है.
  • अगले 24 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं है.

घना कोहरा, कोल्ड डे की चेतावनी

  • 7 फरवरी तक उत्तर प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के दौरान घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • 6 फरवरी तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में अलग-अलग स्थानों पर सुबह और रात के दौरान घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.
  • पंजाब, हरियाणा चंडीगढ़, पूर्वोत्तर राजस्थान, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और झारखंड 5 फरवरी तक और मेघालय 7 फरवरी तक घना कोहरा छाया रह सकता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >