3 से 4 दिनों तक गरज-चमक के साथ बहुत भारी बारिश, तूफानी हवा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Rain Havoc: देश के कई हिस्सों में आगामी 4 से 5 दिनों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि कई राज्यों में 31 मई से लेकर 4 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

Rain Havoc: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है. मौसमी गतिविधियों को कारण पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत, पूर्वी भारत समेत कई और इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है. भारत मौसम विभाग के मुताबिक 1 जून तक पूर्वोत्तर राज्यों और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है. अगले 3 से 4 दिनों तक उत्तर-पश्चिम भारत में गरज और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. अगले 4 से 5 दिनों के दौरान केरल, तटीय कर्नाटक में, 2 जून तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में और 3 जून 2025 तक कोंकण और गोवा में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

देशभर में मौसमी सिस्टम

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का अनुमान है कि बांग्लादेश के ऊपर बना प्रेशर उत्तर-उत्तर पूर्व की ओर बढ़ गया है. 31 मई को यह पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्रों में निम्न दबाव क्षेत्र में और कमजोर हो गया है. इसके अलावा उत्तरी पाकिस्तान और उससे सटे जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ निचले और मध्य क्षोभमंडल स्तरों पर साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में मौजूद है. मध्य पाकिस्तान पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो एक गर्त के रूप में निचले क्षोभमंडल स्तरों पर पंजाब, हरियाणा होते हुए उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक फैला है.

देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भारी बारिश

देश के कई हिस्सों में आगामी दिनों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अनुमान जाहिर किया है कि कई राज्यों में 31 मई से लेकर 4 जून तक भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक…

पूर्वोत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

  • आईएमडी के मुताबिक अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में कई राज्यों में 31 मई से लेकर 3-4 जून तक हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ जगहों पर भारी बारिश भी होने की संभावना है.
  • 31 मई को अरुणाचल प्रदेश में, 31 मई और 01 जून को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, असम और मेघालय में कुछ स्थानों पर बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है.
  • 31 मई को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 1 जून को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश जारी रहने की संभावना है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत का मौसम

  • 31 मई से 4 जून तक केरल और माहे, कर्नाटक में अधिकांश इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी संभावना है. इसके साथ ही गरज-चमक और 40 से 50 किमी/घंटा की गति की हवा भी चल सकती है.
  • 31 मई को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश हो सकती है. 31 मई से 4 जून तक केरल और माहे, कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और 31 मई को तटीय आंध्र प्रदेश में बारिश की संभावना है.
  • 31 मई से 2 जून तक दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती हो है.

उत्तर-पश्चिम भारत का मौसम

  • आईएमडी के मुताबिक 31 मई से 4 जून तक जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में छिटपुट से मध्यम बारिश और गरज-चमक और 40 से 50 किमी/घंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है.
  • उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी अलग-अलग स्थानों पर छिटपुट बारिश की संभावना है.
  • 31 मई को जम्मू-कश्मीर में 50 से 60 किमी/घंटा की गति से लेकर 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चल सकती है.
  • 31 मई से 2 जून तक हिमाचल प्रदेश में और 2 से 4 जून तक राजस्थान में तूफानी हवाएं चलने की संभावना है.

पश्चिम भारत का मौसम

11 से 3 जून तक कोंकण और गोवा में छिटपुट से लेकर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है.

पूर्व और मध्य भारत में मौसम का मिजाज

31 मई और 1 जून को पश्चिमी छत्तीसगढ़, गंगा के किनारे पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, बिहार में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 40 से 50 किमी/घंटा की गति की हवाएं चलने की संभावना है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >