भारी बारिश, बर्फीले तूफान की चेतावनी, 22,23,24 दिसंबर तक कोहरे का अलर्ट, मौसम की करवट

Rain and Snowfall Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि देश के कई हिस्सों में मौसम के तेवर अभी तल्ख ही बने रह सकते हैं. बारिश, बर्फबारी, कोहरे के अलावा बर्फीले तूफान और तेज हवा का दौर भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने 3 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के ऊंचे इलाकों, पूर्वोत्तर हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान आने की संभावना जताई है.

Rain and Snowfall Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने लगा है. जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचे इलाकों, उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बर्फीले तूफान के साथ भारी वर्षा बारिश और बर्फबारी की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि 23 दिसंबर तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घना से बहुत घना कोहरा छाया रह सकता है. 22 दिसंबर से लेकर 24 दिसंबर तक पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड समेत ओडिशा के कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

बर्फीले तूफान की संभावना

भारत मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है कि अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के ऊंचे इलाकों, उत्तर-पूर्वी हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बर्फीले तूफान के साथ भारी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. वहीं उत्तराखंड, झारखंड के कुछ इलाके, पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में 22 और 23 दिसंबर को जोरदार सर्दी पड़ सकती है. शीत दिवस की स्थिति बने रहने की संभावना है.

50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा की संभावना

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 3 दिनों के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख के ऊंचे इलाकों, पूर्वोत्तर हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी के साथ बर्फीला तूफान आने की संभावना है, जिसमें हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है और 70 किमी प्रति घंटा तक के झोंके आ सकते हैं.

22 से 24 दिसंबर तक कई इलाकों में घने कोहरे की चेतावनी

आईएमडी के मुताबिक पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में 23 दिसंबर को घने से बहुत घना कोहरा छाए रहने की प्रबल संभावना है. 22 से 24 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और आंतरिक ओडिशा में रात और सुबह के समय कुछ जगहों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. उत्तराखंड, झारखंड के कुछ इलाकों 22 और 23 दिसंबर को भयंकर सर्दी पड़ सकती है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, बिहार और उत्तर प्रदेश में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है.

Also Read: Kal ka Mausam : महीने के अंतिम सप्ताह में होगी बारिश, 28 दिसंबर तक के लिए जारी किया गया अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >