Rain Alert : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, होगी भारी बारिश, चलेगी आंधी

Rain Alert : राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के अनेक इलाकों में मौसम बदल गया है. राज्य के कई इलाकों में हल्की तो कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली. जानें मौसम विभाग ने क्या दी जानकारी?

Rain Alert : पश्चिम के एक नए विक्षोभ के असर से राजस्थान के अनेक इलाकों में मौसम बदल गया. प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से लेकर भारी बारिश हुई. मौसम केंद्र के अनुसार राज्य के कई इलाकों में चार जून तक दोपहर बाद तेज बादल गरजने, 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने तथा बारिश होने की संभावना है.

हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के चौबीस घंटे में पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं पर तथा पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की वर्षा दर्ज की गई. वहीं, पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान सबसे अधिक बारिश झालरापाटन (झालावाड़) व रामगंजमंडी (कोटा) में हुई जो 81 मिलीमीटर दर्ज की गई. राजधानी जयपुर सहित कई इलाकों में मंगलवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और बूंदाबांदी से लेकर बारिश तक हो रही है.

इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, राजस्थान के कई जिलों में आज मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है. जयपुर, अलवर, भरतपुर, सीकर, चूरू, बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, अजमेर, कोटा के अलावा बारां, धौलपुर सहित कुल 30 से अधिक जिलों में तेज आंधी (40-60 किमी/घंटा) और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की गई है.

राजस्थान में क्यों हुआ मौसम में बदलाव

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. अरब सागर और दक्षिणी राजस्थान में बने कम दबाव के क्षेत्र ने नमी को खींचकर राज्य के कई हिस्सों की ओर मोड़ दिया है, जिससे दिन का तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम रिकॉर्ड किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >