Rain Alert: दुर्गा पूजा-नवरात्रि में जमकर होगी बारिश, 3 से 8 अक्टूबर तक IMD ने जारी किया अलर्ट, देखें अगले 5 दिनों की वेदर रिपोर्ट

Rain Alert: दुर्गा पूजा में कई राज्यों में बारिश खलल डाल सकता है. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए वेदर रिपोर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार देश के कई राज्यों में बारिश का असर देखने को मिलेगा.

Rain Alert: कल से दुर्गा पूजा शुरू हो रहा है. देश के कई राज्यों में नवरात्रि के पहले ही दिन का स्वागत बारिश से हो सकता है. मौसम विभाग ने नवरात्रि और दशहरे में जमकर बारिश की संभावना जताई है. मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है.मौसम विभाग का अनुमान है कि 3 अक्टूबर से लेकर 8 अक्टूबर तक देश के कई हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है. विभाग ने कहा है कि कुछ राज्यों में इसके बाद भी बारिश का दौर जारी रहेगा. आईएमडी ने अगले 5 दिनों के लिए वेदर रिपोर्ट जारी किया है. जिसके अनुसार देश के कई राज्यों में बारिश का असर देखने को मिलेगा.

अगले 5 दिनों के लिए आईएमडी ने जारी की चेतावनी (Weather Updates 3 to 8 October)
मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 5 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर राज्यों समेत देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने भारी बारिश की संभावना जाहिर की है. एक नजर डालते हैं अगले 5 दिनों में देश के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल.

3 अक्टूबर को इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert)
मौसम विभाग के अनुसार 3 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है. वहीं, झारखंड, बिहार, मध्य प्रदेश में भी बारिश की संभावना जाहिर की गई है.

4 अक्टूबर को भी होगी बारिश
मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक 4 अक्टूबर को बिहार, मध्य प्रदेश, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश, नगालैंड और तमिलनाडु में भारी बारिश हो सकती है.

5 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 5 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है.

6 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग के अनुसार 6 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना है.

7 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग ने कहा है कि 7 अक्टूबर को असम, मणिपुर, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.

8 अक्टूबर को इन राज्यों में होगी भारी बारिश
मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 अक्टूबर को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश हो सकती है.

बिहार में बारिश से कहीं राहत तो कहीं आफत
बिहार फिलहाल बाढ़ से जूझ रहा है. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले पांच दिनों में कई इलाकों में बारिश हो सकती है. विभाग के अनुसार हथिया नक्षत्र में इस बार खूब बारिश हो सकती है. हालांकि नवरात्रि के पहले दिन कहीं भी भारी बारिश के आसार नहीं है. वहीं, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल,अररिया, किशनगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर हल्की या मध्यम बारिश हो सकती है.

झारखंड में फिर शुरू होगा बारिश का दौर
झारखंड में बीते एक दो दिन में बारिश में कमी आई है. हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि 4 अक्तूबर से एक बार फिर राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है. कल से दुर्गा पूजा भी शुरू हो रहा है. ऐसे में बारिश पूजा में खलल भी डाल सकती है.

दिल्ली से विदा हुआ मानसून (Delhi Weather Updates)
दक्षिण-पश्चिम मानसून की बुधवार को दिल्ली से विदाई हो गई है. दक्षिण-पश्चिम मानसून के कारण ही इस साल देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने एक बयान में कहा है कि आज दक्षिण-पश्चिम मानसून जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी राजस्थान के कुछ और हिस्सों से विदा हो गया है.

राजस्थान से अगले दो तीन दिन में विदा हो जाएगा मानसून (Rajasthan Weather Updates)
राजस्थान के कई हिस्सों से मानसून विदा हो चुका है. प्रदेश के बाकी हिस्सों से भी मानसून के इसी सप्ताह विदा होने की उम्मीद है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अब और बारिश की संभावना नहीं है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के जयपुर केंद्र के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा अब उदयपुर और कोटा से होकर गुजर रही है. अगले दो-तीन दिन के दौरान राजस्थान के शेष भागों से दक्षिण पश्चिम मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं.

Also Read: Tejas Mk 1A vs JF 17: भारत के तेजस और पाकिस्तान के जेएफ 17 में कौन है ज्यादा बेहतर, युद्ध में कौन किसे दे सकता है मात

Iran Vs Israel की जंग में भारत सरकार ने जारी किया ये नया फरमान, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >