Rain Alert: 48 घंटे में शुरू होगा भारी बारिश और आंधी का दौर, 13 मार्च तक पश्चिमी विक्षोभ का रहेगा असर, IMD ने दी चेतावनी

Rain Alert: देश में आगामी दिनों में मौसमी हलचल बढ़ सकती है. आईएमडी का अनुमान है कि 9 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो सकता है. इसके प्रभाव से पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक बारिश और आंधी का दौर शुरू हो सकता है.

Rain Alert: देश के कई हिस्सों में एक बार फिर आंधी और बारिश का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. आईएमडी का अनुमान है कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है. इसके कारण पहाड़ी इलाकों से लेकर मैदानों तक मौसम में बदलाव आएगा. IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने बताया “9 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जो पहाड़ी राज्यों को ज्यादा प्रभावित करेगा और 9 से 13 मार्च तक हल्की आंधी और बारिश की संभावना है. इसके साथ ही, दक्षिण भारत में पूर्वी लहर के मजबूत होने के कारण, हमें 11 तारीख के आसपास भारी बारिश की उम्मीद है, खासकर तमिलनाडु में. उत्तरी प्रायद्वीपीय भारत में तापमान में काफी वृद्धि हुई है, कोंकण गोवा में गर्म और आर्द्र स्थिति बनी रहेगी और 2-3 दिनों तक हीटवेव जारी रहने की संभावना है.”

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश और बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने बताया कि आगामी दो दिनों में खासकर पहाड़ी इलाकों में मौसम बदलेगा. पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के साथ बर्फबारी के आसार है. आईएमडी के मुताबिक 9 मार्च से लेकर 11 मार्च तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर नजर आएगा. मौसम विभाग के मुताबिक..

  • जम्मू क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में 9 से 13 मार्च के दौरान हल्की से लेकर तेज बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है.
    12 और 13 मार्च को पंजाब और आसपास के इलाकों में बारिश हो सकती है.
  • उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में अगले 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की इजाफा हो सकता है. आईएमडी के मुताबिक मौसम में कोई बड़ा बदलाव आने की उम्मीद नहीं है.
  • पूर्वी और पश्चिमी भाग में अगले तीन से चार दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री का इजाफा हो सकता है.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी :Magadha Empire : सुनिए मगध की कहानी, एक था राजा बिम्बिसार जिसने साम्राज्य विस्तार के लिए वैवाहिक गठबंधन किया

कैसा रहेगा मौसमी सिस्टम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर-पूर्वी असम और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी ऊंचाई तक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में दस्तक दे सकता है. मौसमी हलचल के कारण बीते 24 घंटे में राजस्थान, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार में दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई. असम और सिक्किम में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क बना रहा.

मध्य प्रदेश में फिर लौटी सर्दी

बीते दिनों से जारी तेज हवाओं के कारण देश के कई राज्यों में सर्दी वापस लौट आई है. मध्य प्रदेश के कई इलाकों में जोरदार ठंड पड़ने लगी है. मौसम विभाग के मुताबिक मध्यप्रदेश में कम से कम एक दर्जन स्थानों पर शुक्रवार की सुबह पारा करीब 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर गया. इसके कारण ठंड बढ़ गई और लोगों को गर्म कपड़े निकालने पड़े. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल ऑफिस के मौसम विज्ञानी वीएस यादव ने बताया कि नर्मदापुरम जिले में पचमढ़ी और छतरपुर जिले के नौगांव में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. उन्होंने कहा कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के कारण आ रही सर्द हवाओं के कारण ठंड में इजाफा हो गया है.

दिल्ली यूपी और राजस्थान में शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली, यूपी और राजस्थान में मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सुबह धूप खिली रही और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा दर्ज किया गया जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 3.8 डिग्री कम है. हालांकि आईएमडी का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में गर्मी में इजाफा होगा. मौसम विभाग के मुताबिक यूपी का भी यही हाल है. जबकि, राजस्थान में आगामी सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रह रह सकता है. विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश भागों में आगामी सप्ताह के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है.

अगले 24 घंटों में कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान अरुणाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी हो सकती है. जबकि सिक्किम, असम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह तथा केरल में हल्की बारिश की संभावना है. गंगा के मैदानी इलाकों में हवाओं की गति हल्की से मध्यम रहेगी. नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 9 मार्च की रात से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी शुरू हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >