Rain Alert: 20,21,22,23,24,25 सितंबर को गरज चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

Rain Alert: देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है. आईएमडी का अनुमान है कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, बिहार, तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश, गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है. इसके अलावा अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक कई और इलाकों में भारी बारिश के साथ गरज-चमक के साथ बौछारें देखने को मिल सकती है.

Rain Alert: देश के कई राज्यों में आगामी दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बन रही है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 20 से लेकर 25 सितंबर तक देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी रह सकता है. 19 और 20 सितंबर को उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी भारी भारी रहने की संभावना है. आईएमडी के मुताबिक 25 सितंबर के आसपास म्यांमार-बांग्लादेश तटों के पास पूर्व-मध्य और उससे सटे उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके कारण देश के कई राज्यों में बारिश का नया दौर शुरू हो सकता है.

बिहार-एमपी-छत्तीसगढ़ समेत पूर्वी और मध्य भारत में भारी बारिश

आईएमडी के मुताबिक 19 और 20 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, 24 और 25 को विदर्भ, 23 से 25 सितंबर को छत्तीसगढ़; 19 और 20, 23 और 24 सितंबर को बिहार, 23 से 25 सितंबर को ओडिशा, 20 तारीख को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. कई स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

असम मेघालय समेत पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश

पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में इस सप्ताह हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है, कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है.

  • अरुणाचल प्रदेश: 19-20 सितंबर
  • असम और मेघालय: 19-23 सितंबर
  • नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा: 20-23 सितंबर को भारी भारी हो सकती है.

यूपी राजस्थान समेत उत्तर-पश्चिम भारत में गरज के साथ छींटे की संभावना

19 सितंबर को उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कुछ इलाकों गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. 19 सितंबर को जम्मू-कश्मीर-लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में तेज हवाएं चल सकती है. हवा की गति 40 किलोमीटर तक हो सकती है.

दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश का दौर जारी

19 सितंबर को तमिलनाडु, रायलसीमा, तेलंगाना में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. कई इलाकों में गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 19 और 23 से 25 ​​सितंबर के दौरान बारिश होगी. आंतरिक कर्नाटक में 19 और 20 सितंबर को बारिश हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >