Maha Kumbh Mela Special Trains: दिल्ली भगदड़ के बाद 4 महाकुंभ स्पेशल ट्रेन की घोषणा, रेलवे का बड़ा फैसला

Maha Kumbh Mela Special Trains: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस बीच रेलवे ने शनिवार को बड़ा फैसला किया. भीड़ नियंत्रण के लिए महाकुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा रेलवे की ओर से की गई.

Maha Kumbh Mela Special Trains: उत्तर रेलवे ने बताया, रेल यात्रियों की सुविधा और महाकुंभ मेले के दौरान अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए, रेलवे ने 4 महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. यह फैसला ऐसे समय में लिया गया, जब शनिवार को रात में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन में भारी भीड़ के बाद भगदड़ मच गई. जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए.

यह भी पढ़ें: New Delhi Railway Station Stampede: नई दिल्ली स्टेशन में भगदड़ की वजह आई सामने, पुलिस ने बताया क्यों मची अफरातफरी

ये चार ट्रेनें महाकुंभ के लिए चलाई जाएंगी

  1. ट्रेन संख्या-04420 19.00 बजे- नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली जंक्शन-फाफामऊ जंक्शन.
  2. ट्रेन नंबर-04422 21.00 बजे – नई दिल्ली से प्रयागराज जंक्शन वाया नई दिल्ली-गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली-फाफामऊ जंक्शन.
  3. ट्रेन संख्या-04424 20.00 बजे- आनंद विहार टर्मिनल से प्रयागराज जं. वाया गाजियाबाद-मुरादाबाद-बरेली-लखनऊ-रायबरेली-फाफामऊ.
  4. ट्रेन संख्या -04418, प्रस्थान समय 15:00 बजे – नई दिल्ली-दरभंगा जंक्शन.
    इन रूट पर चलेंगी ट्रेनें
    नई दिल्ली-गाजियाबाद-चिपयाना बुजुर्ग-कानपुर-लखनऊ-फपजामऊ-वाराणसी-दीन दयाल उपाध्याय पाटलिपुत्र जंक्शन, दरभंगा जंक्शन.

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ में गई 18 लोगों की जान

नयी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भगदड़ मचने से 18 लोगों की मौत हो गई और 12 से अधिक लोग घायल हो गए. रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना तब हुई जब कुछ यात्री ‘फुटओवर ब्रिज’ से उतरते समय फिसलकर अन्य लोगों पर गिर गए. प्लेटफॉर्म संख्या 14 और 15 पर प्रयागराज जाने वाली ट्रेन पर सवार होने के लिए यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई. उत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु उपाध्याय ने बताया कि पटना जाने वाली मगध एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 14 पर खड़ी थी और नयी दिल्ली-जम्मू उत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म संख्या 15 पर खड़ी थी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >