राहुल गांधी ने कहा, "शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारी शिक्षा व्यवस्था को फिर से बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. यह एक प्रतीकात्मक कदम है क्योंकि वे खुद एक प्रतीक थे, लेकिन फिर भी यह एक बड़ा कदम है. मैं हर उस छात्र और युवा को बधाई देना चाहता हूं जो सड़कों पर उतरे और लोकतंत्र के लिए, देश के भविष्य के लिए और संविधान की रक्षा के लिए लड़े. मुझे आप पर गर्व है. बहुत बढ़िया."
अभी भी दो मांगें बाकी हैं : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कहा, मैं सरकार को याद दिलाना चाहता हूं कि दो मांगें अभी भी बाकी हैं.
- पहला और सबसे महत्वपूर्ण: जिस किसी ने भी हमारे छात्रों पर हाथ उठाया है, उन पर गोलियां चलाई हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए.
- दूसरी और आखिरी मांग: भारत के प्रधानमंत्री को भारत के छात्रों के सम्मान में और भारत के भविष्य के सम्मान में देश से माफी मांगनी चाहिए.
यह अन्य वर्गों के लिए संकेत है : राहुल गांधी
राहुल गांधी ने छात्रों की जीत पर कहा, "यह समाज के अन्य वर्गों के लिए भी एक संकेत है. किसानों, मजदूरों, गरीबों और हर उस व्यक्ति के लिए, जिस पर यह सरकार हमला और अत्याचार कर रही है. आप में क्षमता है, साहस है; खड़े होइए, डरो मत!"
राहुल गांधी ने मोदी सरकार को हटाने की अपील की
राहुल गांधी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को हटाने का अह्वान करते हुए कहा, "यह सरकार जो भारत को तोड़ रही है, हमारे संविधान को नष्ट कर रही है और हमारे संस्थानों पर कब्जा कर रही है."
ये भी पढ़ें: सीजेपी प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए उठाया ये कदम
ये भी पढ़ें: "कॉकरोच से पंगा न लें": धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भी नहीं माने अभिजीत दीपके, अब रख दी ये शर्त
ये भी पढ़ें: Video: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर मिलते ही जंतर-मंतर पर शुरू हुआ जश्न
ये भी पढ़ें: सीजेपी प्रदर्शन के बीच धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा,कहा- राष्ट्रविरोधी ताकतों को रोकने के लिए उठाया ये कदम
ये भी पढ़ें: Video: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भावुक हुए अभिजीत दीपके के माता-पिता, आंखों से छलके खुशी के आंसू
