Rahul Gandhi vs ECI: 'घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या देश से माफी मांगें राहुल गांधी,' वोट चोरी के आरोप पर EC सख्त

Rahul Gandhi vs ECI: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और चुनाव आयोग के बीच तीखी बहस जारी है. ‘वोट चोरी’ के आरोप पर चुनाव आयोग ने लोकसभा में विपक्ष के नेता पर सख्त रूख अख्तियार कर लिया है. ECI ने एक बार फिर राहुल गांधी पर दबाव डाला कि या तो वह अपने दावों के समर्थन में घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करें या फिर फर्जी आरोप लगाने के लिए देश से माफी मांगें.

Rahul Gandhi vs ECI: तीन राज्यों में कथित वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी और निर्वाचन आयोग के बीच तीखी बहस छीड़ी हुई है. इस बीच निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने फिर से कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके दावों की पुष्टि के लिए घोषणापत्र पर हस्ताक्षर करने को कहा है. एक अधिकारी ने कहा, ‘‘राहुल गांधी को या तो नियमों के अनुसार घोषणा करनी चाहिए या अपने झूठे आरोपों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए.’’

कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा के सीईओ ने राहुल गांधी से की थी ऐसी मांग

कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (सीईओ) ने राहुल गांधी से उन मतदाताओं के नाम साझा करने को कहा था जिनके बारे में उन्होंने दावा किया है कि उन्हें मतदाता सूचियों में गलत तरीके से शामिल किया गया है या सूची से बाहर रखा गया है. उन्होंने चुनाव प्राधिकारियों द्वारा मामले में आवश्यक कार्यवाही शुरू किए जाने के लिए हस्ताक्षरित घोषणापत्र भी मांगा था.

राहुल गांधी ने किया साफ घोषणापत्र पर नहीं करेंगे साइन

राहुल गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि वह घोषणापत्र पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे. उन्होंने कहा था कि उन्होंने संसद सदस्य के रूप में संविधान की रक्षा करने की शपथ पहले ही ले ली है.

ये भी पढ़ें: ‘पुरानी बोतल में नई शराब, घिसी-पिटी स्क्रिप्ट’, राहुल गांधी के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >