Watch Video : राहुल भैया…लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के फतेहपुर पहुंचने पर चिल्लाने लगे लोग

Watch Video : शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी वाल्मीकि परिवार से मिलने फतेहपुर पहुंचे. इसका वीडियो सामने आया है. वीडियो मं नजर आ रहा है कि वहां बहुत से लोग मौजूद हैं. वे राहुल से मिलने को बेताब हैं. देखें वीडियो.

Watch Video : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी रायबरेली में भीड़ द्वारा मारे गए दलित हरिओम वाल्मीकि के परिवार से मिलने के लिए शुक्रवार को कानपुर से उसके पैतृक आवास फतेहपुर पहुंचे. इसका वीडियो न्यूज एजेंसी एएनआई ने जारी किया है. इस वीडियो में नजर आ रहा है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हैं. वहां काफी संख्या में लोग मौजूद हैं और राहुल भैया…राहुल भैया…चिल्ला रहे हैं. आप भी देखें ये वीडियो.

मैं मृतक के परिवार से मिला और उनकी बातें सुनीं : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि आज सुबह सरकार ने पीड़ित परिवार को मुझसे मिलने से रोकने की धमकी दी. उन्होंने कहा कि परिवार मुझसे मिले या नहीं, यह जरूरी नहीं है. सबसे महत्वपूर्ण यह है कि ये लोग अपराधी नहीं हैं और उन्होंने कोई गलती नहीं की. मैं मृतक के परिवार से मिला और उनकी बातें सुनीं. कांग्रेस पार्टी और मैं परिवार को हर संभव मदद देने की पूरी कोशिश करेंगे. देश में जहां भी दलितों के खिलाफ अत्याचार होंगे, कांग्रेस वहां मौजूद रहेगी और न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी.

रायबरेली के ऊंचाहार में हरिओम को ड्रोन चोर समझकर भीड़ ने 2 अक्टूबर की रात मार-मार कर हत्या कर दी. मारपीट और शव का वीडियो ऑनलाइन वाायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा बढ़ गया. शुक्रवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और रायबरेली के सांसद राहुल गांधी चकेरी हवाई अड्डे से रवाना हुए, जहां उनका विशेष विमान दिल्ली से पहुंचा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh kumar

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : amitabh.kumar@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >